मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर गूंजा नीतीश कुमार रेड्डी का नाम, रेड्डी के पिता बोले – ‘हमारी दिल की धड़कन बढ़ गई थी’

नीतीश कुमार रेड्डी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ दिया है। इस शतक के साथ ही वह भारत की ओर से इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर गूंजा नीतीश कुमार रेड्डी का नाम, रेड्डी के पिता बोले - 'हमारी दिल की धड़कन बढ़ गई थी'

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच में नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार शतक जड़ दिया है। नीतीश कुमार रेड्डी ने नाबाद 105 रन बनाए हैं। इसी के चलते अब नीतीश बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 की इस सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। नीतीश के इस शतक के चलते भारतीय टीम अब मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।

वहीं नीतीश कुमार रेड्डी के साथ वाशिंगटन सुंदर ने भी शानदार अर्धशतक लगाया है। वाशिंगटन सुंदर ने महत्वपूर्ण 50 रन बनाए, जिसके चलते टीम को फॉलोऑन के खतरे से बचा लिया गया। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 358/9 रन बना लिए थे।

नीतीश कुमार रेड्डी के पिता हुए भावुक

बता दें कि नीतीश कुमार रेड्डी का इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला शतक है। उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शतक बनाकर इसे और भी यादगार बना दिया। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी के शतक के बाद रेड्डी के पिता भावुक दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि “यह हमारे लिए बहुत ही स्पेशल मोमेंट है, इस दिन को कभी नहीं भुलाया जा सकता। आज हम काफी खुश हैं,जब से वह अंडर 14 और अंडर 16 लेवल पर क्रिकेट खेल रहे थे, तब से हम सभी ने काफी मेहनत की है। जब सिराज बल्लेबाजी कर रहे थे, तब हमारी दिल की धड़कन बढ़ गई थी।”

मोहम्मद सिराज ने जीता सभी का दिल

दरअसल नीतीश कुमार रेड्डी 99 पर बल्लेबाजी कर रहे थे और भारत के 9 विकेट गिर चुके थे। क्रीज पर मोहम्मद सिराज खेल रहे थे। पेट कमिंस के ओवर को मोहम्मद सिराज को खेलना जरूरी था, दरअसल नीतीश रेड्डी इस समय नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े हुए थे, सभी उम्मीद कर रहे थे कि मोहम्मद सिराज ओवर की आखिरी बॉल को अच्छे से खेलेंगे। सिराज ने पेट कमिंस की आखिरी बॉल को बेहद शानदार तरीके से डिफेंड किया, जिसके चलते नीतीश कुमार रेड्डी स्ट्राइक पर आ सके और अपना शतक पूरा कर सके। नीतीश कुमार रेड्डी के शतक से भारत अब बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। हालांकि भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 116 रन पीछे है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews