टीम इंडिया के लिए बेहद बुरी खबर, वनडे और टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

टीम इंडिया के लिए बेहद बुरी खबर, वनडे और टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। लिमिटेड ओवर के उपकप्तान रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट दोनों सीरीज से बाहर हो सकते हैं। रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनैशनल सीरीज के 5वें और आखिरी मुकाबले में बैटिंग के दौरान पिंडली में खिंचाव आ गया था, जिसकी वजह से उन्हें चलने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद वह 60 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट भी हो गए थे। BCCI सूत्रों का कहना है कि रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। वनडे में रोहित शर्मा की जगह मयंक अग्रवाल या फिर पृथ्वी शॉ उनकी जगह लेते हुए दिखाई दे सकते हैं. जबकि टेस्ट सीरीज में के एल राहुल की वापसी हो सकती है। इसके अलावा पृथ्वी शॉ भी वापसी का दावा पेश करेंगे।

चोट से जूझ रही है टीम इंडिया

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों का चोटिल होना जारी है। न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत से पहले ही ईशांत शर्मा और शिखर धवन चोट की वजह से बाहर हो गए थे। कुछ दिन पहले हार्दिक पांड्या भी चोट से नहीं उभर पाने की वजह से टेस्ट टीम से बाहर हो गए और अब रोहित शर्मा के बाहर होने की खबर है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews