Hindi News

वनडे क्रिकेट के इतिहास में किस खिलाड़ी ने जीता है सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड? जानिए

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्या आप जानते हैं वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसे कौन से खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड अपने नाम किया है? अगर आप यह नहीं जानते तो आज हम आपको यह लिस्ट बता रहे हैं। चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं।
वनडे क्रिकेट के इतिहास में किस खिलाड़ी ने जीता है सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड? जानिए

वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम में ऐसे कई खिलाड़ी रहे जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को अहम मौके पर जीत दिलाई। इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली जैसे तमाम नाम सामने आते हैं। इन खिलाड़ियों ने बड़े मंच पर भारत को जीत दिलाई है और दुनिया भर में खूब चर्चाएं बटोरी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड किस खिलाड़ी ने जीता है और इस लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं?

चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि एक दिवसीय क्रिकेट में विश्वभर में कौन से खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड अपने नाम किया है, कितनी बार और किन खिलाड़ियों ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया है।

ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड सचिन तेंदुलकर के नाम

बता दें कि विश्वभर में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने कुल 463 वनडे मुकाबले खेले। इन मुकाबलों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। सचिन तेंदुलकर 108 सीरीज का हिस्सा रहे और 15 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता। यह विश्व रिकॉर्ड माना जाता है। वनडे में सचिन तेंदुलकर से ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज किसी भी खिलाड़ी ने नहीं जीती।

दूसरे नंबर पर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और सनथ जयसूर्या

वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है, हालांकि वह संयुक्त रूप से सनथ जयसूर्या के साथ आते हैं। दरअसल, विराट कोहली ने विश्वभर में हर फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन वनडे में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। बता दें कि विराट कोहली ने वनडे में 302 मुकाबले खेले हैं और 74 सीरीज का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड अपने नाम किया है, जबकि श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने भी 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता है।

तीसरे नंबर पर शॉन पोलक

तीसरे नंबर पर शॉन पोलक का नाम आता है। दरअसल, साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। बता दें कि उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए कुल 303 वनडे मुकाबले खेले और 60 सीरीज का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने 9 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड अपने नाम किया।

क्रिस गेल का नाम

इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम भी आता है। क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के लिए 301 वनडे मुकाबले खेले। इस दौरान गेल ने 71 वनडे सीरीज खेली और 8 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड अपने नाम किया।

लिस्ट में विवियन रिचर्ड्स का नाम

बता दें कि इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के एक और खिलाड़ी का नाम शामिल है। दरअसल, इस लिस्ट में विवियन रिचर्ड्स का नाम भी आता है। इस महान बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के लिए 187 वनडे मुकाबले खेले। विवियन रिचर्ड्स 40 सीरीज का हिस्सा रहे और उन्होंने 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड अपने नाम किया, जिसके चलते वह पांचवें नंबर पर इस लिस्ट में आते हैं।