ODI रैंकिंग में बड़ा बदलाव! जो रूट ने लगाई बड़ी छलांग, बना दिए ये दो बड़े रिकॉर्ड

इंग्लैंड के जो रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए ICC ODI रैंकिंग में 14 पायदान की लंबी छलांग लगाई है। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 21,000 रन पूरे करने और 11वां प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने जैसे दो बड़े रिकॉर्ड भी बना डाले हैं। वनडे क्रिकेट में उनकी वापसी ने रैंकिंग को पूरी तरह हिला दिया है।
Joe Root

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट लंबे वक्त से टेस्ट क्रिकेट में अपना जलवा दिखा रहे थे, लेकिन अब उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी शानदार वापसी कर सबको चौंका दिया है। दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में रूट ने तीनों मैचों में शानदार पारियां खेलीं और मैन ऑफ द सीरीज बने हैं। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने वनडे रैंकिंग में 14 स्थान की लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-25 में फिर से एंट्री कर ली है।

दरअसल जो रूट का ताजा प्रदर्शन ICC की वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में भी साफ नजर आया है। बता दें कि रूट ने एक झटके में 14 रैंक ऊपर आते हुए 602 अंकों के साथ 24वें स्थान पर कब्जा जमा लिया है। ये उनकी वनडे फॉर्म में वापसी का बड़ा संकेत है। पिछले कुछ समय से रूट टेस्ट क्रिकेट में ही एक्टिव थे, लेकिन इंग्लैंड-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज ने साबित कर दिया कि उनका वनडे करियर भी अभी खत्म नहीं हुआ है।

कैसी रही जो रूट के लिए इंग्लैंड-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज?

बता दें कि तीन मैचों की इस सीरीज में जो रूट ने 57, नाबाद 166 और 44 रन की पारियां खेलीं हैं। वहीं इस प्रदर्शन ने उन्हें सीरीज का प्लेयर ऑफ द सीरीज बनाया और वनडे रैंकिंग में दमदार वापसी कराई। दरअसल उनके इस प्रदर्शन से इंग्लैंड की टीम को भी 3-0 की क्लीन स्वीप जीत मिली हैं, जो उनके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली रही। जो रूट ने इस सीरीज में ना सिर्फ रन बनाए बल्कि अपने करियर से जुड़े दो बड़े रिकॉर्ड भी बनाए।

जो रूट के दो नए रिकॉर्ड बने खास चर्चा का विषय

दरअसल जो रूट के इन रिकॉर्ड में पहला रिकॉर्ड उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 21,000 रन पूरे करने का बनाया हैं। वहीं अब उनके नाम कुल 21,025 रन हैं और वो इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज बन गए हैं। वो श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (21,032 रन) से सिर्फ 8 रन पीछे हैं, जिन्हें वो अगले ही मैच में पीछे छोड़ सकते हैं। दूसरा रिकॉर्ड रूट ने अपने करियर का 11वां प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता, जिससे वो इस मामले में भी टॉप-10 इंटरनेशनल खिलाड़ियों की लिस्ट में आ गए हैं। इसका मतलब है कि वो सिर्फ रन बनाने में ही नहीं, बल्कि लगातार मैच जिताने वाले खिलाड़ी भी साबित हो रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews