Hindi News

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे नहीं खेलेंगे ये दो सीनियर खिलाड़ी! जानिए क्या है कारण

Written by:Rishabh Namdev
Published:
इस समय भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे जिसकी शुरुआत 30 नवंबर से होगी। लेकिन इस वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए बड़ी परेशानी खड़ी होती हुई दिखाई दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज में हार्दिक पांड्या और बुमराह का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे नहीं खेलेंगे ये दो सीनियर खिलाड़ी! जानिए क्या है कारण

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी के मैदान पर शुरू होगा। इस टेस्ट सीरीज में अब तक साउथ अफ्रीका की टीम पहला मुकाबला जीतकर बढ़त बनाए हुए है। 22 नवंबर से शुरू होने वाले इस मुकाबले को जीतकर साउथ अफ्रीका की टीम सीरीज जीतने का प्रयास करेगी, वहीं भारत सीरीज बचाने के लिए मैदान में उतरेगा। इस सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज भी खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 30 नवंबर से होगी। यानी एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर नजर आएंगे।

जानकारी दे दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वहीं इस सीरीज में हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। जानकारी दे दें कि इस समय हार्दिक पांड्या चोट के चलते क्रिकेट से दूर हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड कम करने के लिए रेस्ट दिया जा सकता है।

क्यों नहीं होंगे दोनों खिलाड़ी शामिल?

दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आगामी शेड्यूल बेहद व्यस्त रहने वाला है। भारत को साल 2026 में T20 वर्ल्ड कप भी खेलना है। ऐसे में हार्दिक पांड्या को आराम दिया जा सकता है। हार्दिक पांड्या इस समय क्रिकेट से दूर हैं। वह जांघ की चोट से उभर रहे हैं। इसी वजह से उन्हें पिछले कुछ मुकाबलों में भी आराम दिया गया था। दरअसल न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या लगभग अपनी जांघ की चोट से उबर चुके हैं और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी ट्रेनिंग ले रहे हैं। बीसीसीआई धीरे-धीरे हार्दिक पांड्या पर वर्कलोड बढ़ाएगी और उन्हें मैदान में उतारेगी। हार्दिक पांड्या सीधे तौर पर 50 ओवर के मुकाबले फिलहाल नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई का पूरा फोकस इस समय T20 वर्ल्ड कप 2026 पर है। ऐसे में हार्दिक पांड्या को उसके लिए तैयार किया जा रहा है।

जसप्रीत बुमराह को भी दिया जा सकता है आराम

वहीं दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह को भी इस सीरीज में आराम दिया जा सकता है। जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड कम करने के लिए इस सीरीज में आराम दिया जा सकता है। पिछले कुछ समय में यह देखा गया है कि जसप्रीत बुमराह को लगातार मुकाबलों में प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया। इंग्लैंड दौरे पर भी जसप्रीत बुमराह लगातार मुकाबले नहीं खेले थे। ऐसे में जसप्रीत बुमराह को इस स्क्वॉड में शामिल किया जाएगा या नहीं यह देखना दिलचस्प रहेगा। जसप्रीत बुमराह को लेकर भी टीम T20 वर्ल्ड कप की तैयारी को ध्यान में रख रही है। बता दें कि हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह दोनों ही न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में मैदान में उतर सकते हैं, हालांकि दोनों खिलाड़ियों को लगातार 50 ओवर के मुकाबले नहीं खिलाया जाएगा। फिलहाल दोनों खिलाड़ी T20 वर्ल्ड कप को देखते हुए छोटे फॉर्मेट के खेल पर ध्यान दे सकते हैं। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए यह सीरीज अहम होने वाली है। आईपीएल 2026 पर भी सीनियर खिलाड़ी ध्यान देंगे, जिससे विश्व कप 2027 की तैयारी की जा सके।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews