एक बार फिर सूर्यकुमार यादव के टी20 वर्ल्ड कप कैच पर मचा बबाल, अफ्रीकी खिलाडी ने दी यह सलाह

सूर्यकुमार यादव ने फाइनल मैच में डेविड मिलर का कैच लेकर पूरा मैच पलट दिया था। जिसके बाद इस कैच पर भी कई सवाल खड़े किए गए थे। वहीं एक बार फिर इस कैच पर विवाद देखा जा रहा है।
एक बार फिर सूर्यकुमार यादव के टी20 वर्ल्ड कप कैच पर मचा बबाल, अफ्रीकी खिलाडी ने दी यह सलाह

भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था, लेकिन इस इतिहासिक जीत के बावजूद भी कुछ विवाद मैच पर उभरते हुए दिखाई दिए थे। दरअसल फाइनल मैच में सूर्यकुमार यादव द्वारा लिया गया एक महत्वपूर्ण कैच एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। जानकारी के अनुसार इस बार दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख स्पिनर तबरेज शम्सी ने इस कैच पर फिर से कड़े सवाल खड़े किए हैं, जिससे क्रिकेट जगत में एक नई बहस की शुरुआत हो गई है।

दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक रोमांचक और जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला था। वहीं मैच में दोनों ही टीमों ने जबरदस्त खेल दिखाया था। हालांकि आखिरी ओवर में, भारत ने दक्षिण अफ्रीका की जीती हुई पारी को पलट दिया और मैच अपने नाम कर लिया था। दरअसल जब दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए आखिरी अवर में 16 रनों की दरकार थी। वहीं हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे और डेविड मिलर क्रीज पर मौजूद थे।

सूर्य कुमार यादव के कैच ने बदला मैच

हार्दिक की पहली ही गेंद पर मिलर ने एक जोरदार शॉट लगाया, जो बाउंड्री की ओर जा रहा था। लेकिन उसी समय भारतीय फील्डर सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर शानदार फील्डिंग करते हुए गेंद को कैच कर लिया। वहीं इस असाधारण कैच के चलते मिलर आउट हो गए, जिससे भारत ने वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया।

जानिए क्या है शम्सी का बयान

वहीं अब इस कैच पर एक बार फिर विवाद देखने को मिल रहा है। दरअसल दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी ने इस पर अपनी असहमति व्यक्त की है। जानकारी के अनुसार शम्सी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे सूर्यकुमार यादव के कैच की वैधता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि, “अगर वर्ल्ड कप फाइनल में इस कैच की सही तरीके से समीक्षा होती, तो संभवतः इसे नॉट आउट करार दिया जाता।” शम्सी के इस बयान ने क्रिकेट फैंस के बीच एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

दरअसल शम्सी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में कुछ स्थानीय लोग एक क्रिकेट मैच खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां बाउंड्री लाइन पर पकड़े गए कैच को विभिन्न तरीकों से जांचा जा रहा है। यह वीडियो क्रिकेट के नियमों और उनके सही तरीके से पालन पर सवाल खड़ा करता है। हालांकि यह एक इंस्टाग्राम रील है जो वायरल हो रही। लेकिन इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शम्सी ने वर्ल्डकप के सूर्य कुमार यादव के कैच पर सवाल खड़े किए है।

शम्सी ने दी सफाई

हालांकि इसके बाद ट्रोल होने पर, अफ्रीकी स्टार शम्सी ने सफाई देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक मजाक था। दरअसल उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि, “अगर कुछ लोग यह नहीं समझते हैं कि यह एक मजाक है और कोई रो नहीं रहा है। आइए मैं आपको इसे 4 साल के बच्चे की तरह समझाऊं। यह एक जोक है।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews