इस खिलाड़ी के पास है अभी ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, जल्द ही छीन सकते हैं ये 3 दावेदार

इस समय ऑरेंज कैप पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी ने कब्जा जमा रखा है, जबकि प्वाइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम सबसे ऊपर है। वहीं, अगर पर्पल कैप पर नजर डालें तो इस समय चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी ने कब्जा जमा रखा है।
इस खिलाड़ी के पास है अभी ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, जल्द ही छीन सकते हैं ये 3 दावेदार

आईपीएल 2025 में सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यही वजह है कि हर रोज टीमें 200 प्लस का स्कोर बना रही हैं। हालांकि, कुछ मैचों में 200 से कम का स्कोर भी देखने को मिला, लेकिन ज्यादातर मैचों में टीमें 200 से ज्यादा का स्कोर बना रही हैं। इस दौरान कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हैदराबाद की ओर से ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा जबरदस्त फॉर्म में हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से फिल साल्ट और विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अन्य टीमों के खिलाड़ी भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं।

आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि इस समय ऑरेंज कैप में सबसे ऊपर कौन सा खिलाड़ी है और पर्पल कैप इस समय किसके पास है। वहीं, वे तीन खिलाड़ी कौन से हैं जो पर्पल कैप और ऑरेंज कैप के लिए कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

इस खिलाड़ी के पास है ऑरेंज कैप

दरअसल, इस समय ऑरेंज कैप पर पहले नंबर पर निकोलस पूरन हैं। निकोलस पूरन ने दो मैचों में 145 रन बनाए हैं। उन्होंने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाया है। पूरन अब तक 12 चौके और 13 छक्के लगा चुके हैं, जिसके चलते ऑरेंज कैप फिलहाल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी निकोलस पूरन के पास है। वहीं, दूसरे नंबर पर मिचेल मार्श हैं। मिचेल मार्श ने दो मैचों में दो अर्धशतक लगाते हुए 124 रन बनाए हैं। उन्होंने 13 चौके और 8 छक्के लगाए हैं। वे निकोलस पूरन से मात्र 21 रन पीछे हैं और ऑरेंज कैप के लिए पूरन को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में ट्रैविस हेड का नाम है। ट्रैविस हेड ने दो मैचों में 114 रन बना लिए हैं। हालांकि, उन्होंने सिर्फ एक मुकाबले में अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 14 चौके और 6 छक्के लगाए हैं।

इस खिलाड़ी के पास है पर्पल कैप

अगर पर्पल कैप पर नजर डालें तो इस समय यह चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद के पास है। नूर अहमद ने दो मैचों में 7 विकेट अपने नाम किए हैं। 8 ओवरों में नूर अहमद ने 6.75 की इकॉनमी के साथ 7 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शार्दुल ठाकुर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए शार्दुल ठाकुर ने दो मैचों में 6 ओवर डालते हुए 6 विकेट हासिल किए हैं। शार्दुल ठाकुर ने 8.83 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। तीसरे नंबर पर इस समय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के जोश हेजलवुड का नाम है। हेजलवुड ने दो मैचों में 8 ओवर डालते हुए 5 विकेट अपने नाम किए हैं। हेजलवुड ने 5.37 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews