किस देश के खिलाड़ी ने जीती सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप? नाम जानकर चौंक जाएंगे आप!

आईपीएल में ऑरेंज कैप की रेस हमेशा से रोमांचक रहती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने वाले खिलाड़ी किस देश से आते हैं? कौन सा वह देश है जिसने सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया है?
Orange Cap

आईपीएल शुरू होते ही लोगों को ऑरेंज कैप की लड़ाई देखने में बड़ा मजा आता है क्योंकि इसमें लीग के टॉप बैट्समैन फाइट कर रहे होते हैं। हर एक मैच में स्कोर बदलता है, कभी ऑरेंज कैप इस खिलाड़ी के सिर पर होती है तो कभी किसी और के। इसलिए प्वाइंट्स टेबल के साथ-साथ इस पर भी दर्शकों की कड़ी नजर रहती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ऑरेंज कैप पर सबसे ज्यादा बार कब्जा जमाने वाले खिलाड़ी किस देश से आते हैं?

कौन सा वह देश है जिसने अब तक सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीती है? इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया भर के बड़े-बड़े क्रिकेटरों के टैलेंट को परखने का मंच है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है।

भारतीय क्रिकेटरों का दबदबा

इंडियन प्रीमियर लीग में भारतीय क्रिकेटरों का दबदबा रहा है। आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने वाला देश भारत है। भारत ने सात बार ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया है। भारत के खिलाड़ियों ने हर सीजन दमदार प्रदर्शन किया है। हालांकि भारत के खिलाड़ियों ने पहली बार ऑरेंज कैप तीसरे साल जीती थी। पहली बार 2010 में सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। उन्होंने 15 मैच में 618 रन बनाए थे। उसके बाद से भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा इस लीग में देखने को मिला है। 2014 में रॉबिन उथप्पा, 2016 में विराट कोहली, बीच में केएल राहुल, 2021 में ऋतुराज गायकवाड़, 2023 में शुभमन गिल और 2024 में विराट कोहली ने इस पर कब्जा जमाया।

दूसरा सबसे सफल देश ऑस्ट्रेलिया

जबकि ऑरेंज कैप की इस लड़ाई में दूसरा सबसे सफल देश ऑस्ट्रेलिया रहा है। आईसीसी के टूर्नामेंट में तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करते ही हैं, इंडियन प्रीमियर लीग में भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने छह बार ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया है। आईपीएल के शुरुआती दो सीजन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने ही ऑरेंज कैप जीती थी। 2008 में शॉन मार्श ने पंजाब की ओर से खेलते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया, 2009 में मैथ्यू हेडन, 2013 में माइकल हसी, 2015 में डेविड वॉर्नर, 2017 में भी डेविड वॉर्नर और 2019 में भी डेविड वॉर्नर ने ऑरेंज कैप जीती। डेविड वॉर्नर तीन बार ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा चुके हैं, जिसके चलते वह आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews