वनडे सीरीज को लेकर पाकिस्तान और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड आमने-सामने, वेस्टइंडीज का कहना शेड्यूल में नहीं होगा बदलाव

क्रिकेट सीरीज को लेकर वेस्टइंडीज और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड वेस्टइंडीज के साथ खेले जाने वाली वनडे सीरीज को T20 में बदलना चाहता है, जबकि वेस्टइंडीज क्रिकेट की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
वनडे सीरीज को लेकर पाकिस्तान और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड आमने-सामने, वेस्टइंडीज का कहना शेड्यूल में नहीं होगा बदलाव

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के बीच बड़ी जंग देखने को मिल रही है। दरअसल, T20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले से तय वनडे सीरीज खेलने से मना कर दिया है, जबकि वेस्टइंडीज क्रिकेट का कहना है कि शेड्यूल में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। अब इसे लेकर दोनों ही बोर्ड के बीच विवाद और गरमा गया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान टीम 1 से 12 अगस्त तक अमेरिका और कैरेबियाई द्वीपों का दौरा करने वाली है।

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इस दौरे में T20 इंटरनेशनल मैच के अलावा वनडे मैच भी शामिल हैं, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड T20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए सिर्फ T20 क्रिकेट खेलने पर फोकस कर रहा है, जबकि पहले से तय सीरीज होने के कारण वेस्टइंडीज बोर्ड चाहता है कि शेड्यूल में कोई भी बदलाव नहीं किया जाए।

क्यों चाहता है पाकिस्तान की टी20 सीरीज हो?

दरअसल, इसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज को अपनी मंशा से अवगत कराया था, हालांकि वेस्टइंडीज क्रिकेट ने साफ तौर पर मना कर दिया। क्रिकबज़ की रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान बोर्ड द्वारा वेस्टइंडीज को धमकी भी दी गई थी कि अगर दौरे के कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया जाता है तो वे अपने विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सिर्फ T20 इंटरनेशनल मैच खेलना चाहता है और वह चाहता है कि दौरे के दूसरे चरण में यानी जिन वनडे मुकाबलों की सीरीज होने वाली है, उन्हें भी T20 इंटरनेशनल में ही बदल दिया जाए। हालांकि वेस्टइंडीज क्रिकेट का कहना है कि इस पर बातचीत की जा रही है, फिलहाल कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट नहीं हो रहा इसपर राजी?

इस विवाद को लेकर क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ क्रिस डेरिंग ने जानकारी दी कि शेड्यूल वैसा ही रहेगा जैसा तय हुआ था और इस मामले पर पीसीबी के साथ बातचीत की जाएगी। वेस्टइंडीज वनडे खेलने के लिए उत्सुक है, लेकिन पाकिस्तान टीम T20 वर्ल्ड कप को देखते हुए इसे T20 में बदलने की मांग कर रही है। दरअसल, वेस्टइंडीज क्रिकेट ने हाल के दिनों में ज़्यादा वनडे मैच नहीं खेले हैं। यही कारण रहा कि 2023 के वनडे विश्व कप में भी वेस्टइंडीज की टीम जगह नहीं बना पाई थी। 13 साल बाद दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला 8 अगस्त को खेला जाएगा। यह मुकाबला तरुबा में होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 10 अगस्त को और तीसरा मुकाबला 12 अगस्त को खेला जाएगा। तीनों ही मुकाबले एक ही मैदान पर खेले जाएंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews