
Pakistan T20 Series: T20 विश्व कप 2024 नजदीक आ रहा है। उससे पहले पाकिस्तानी टीम विश्व कप के पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ T20 सीरीज खेलेगी, जिसके लिए गुरूवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। हालांकि T20 विश्व कप के लिए अधिकतर टीमें अपने स्क्वॉड का ऐलान कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक पाकिस्तान की तरफ से टीम का ऐलान नहीं किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से…
बाबर आजम ही करेंगे कप्तानी
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की कप्तानी बाबर आजम ही करेंगे। वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में बेहतरी प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम को भी टीम में जगह मिली है।
https://twitter.com/TheRealPCBMedia/status/1785921542032879708
इस दिन से शुरू होगा T20 सीरीज
पाकिस्तान T20 विश्व कप के पहले दो T20 सीरीज खेलने वाला है, जिसमें पहले आयरलैंड के साथ सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में कुल 3 T20 मैच खेले जाएंगे, जोकि 10 मई से लेकर 14 मई तक के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरी सीरीज इंग्लैंड के साथ खेली जाएगी। इसमें कुल 4 T20 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं इसको 22 मई से 30 मई के बीच खेला जाएगा।
पाकिस्तान टीम का स्क्वॉड
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, आजम खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, अब्बास अफरीदी, नसीम शाह, सईम अय्यूब, इरफान खान नियाज, सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी, शादाब खान और उस्मान खान खिलाड़ी शामिल हैं।
