हैरी ब्रूक के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, बनाए 317 रन, रुट ने भी जड़ा दोहरा शतक, 800 रनों के करीब पहुंचा इंग्लैंड का स्कोर

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दरअसल अभी तक दोनों टीमों ने मिलकर 1200 रन बना दिए हैं। वहीं इंग्लैंड इस मैच में जबरदस्त बैटिंग की है।
हैरी ब्रूक के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, बनाए 317 रन, रुट ने भी जड़ा दोहरा शतक, 800 रन के करीब पहुंचा इंग्लैंड का स्कोर

क्रिकेट की दुनिया में एक मैच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में रनों की बारिश हुई है। इस मैच में पहले पाकितान ने शानदार बल्लेबाजी की वहीं उसके बाद इंग्लैंड ने जबाब में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बना दिया। जानकारी के अनुसार पहले पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 556 रन बनाए। जिसमें पाकिस्तानी बल्लेबाज मसूद ने 151 रनों की जबरदस्त पारी खेली। लेकिन जब इंग्लैंड टीम जबाब में बैटिंग करने उतरी तो पूरी क्रिकेट दुनिया ध्यान अपनी और खींच लिया।

दरअसल इंग्लैंड ने पहली पारी में अभी तक 773 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। वहीं अभी क्रीज पर जेम्मी स्मिथ और हैरी ब्रूक मौजूद है। वहीं हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तिहरा शतक लगा दिया हैं। जबकि रुट ने पाकिस्तान को दिन में तारे दिखाते हुए 262 रन की विशाल पारी खेली है। दरअसल हेरी ब्रूक 317 रन बनाकर आउट हो गए है।

हेरी ब्रूक के तूफान में उड़ा पाकिस्तान

दरअसल इस ने सभी दूर सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया है। ब्रूक के सामने पाकिस्तानी गेंदबाज कमजोर दिखाई दे रहे हैं। ब्रूक ने अपनी इस शानदार पारी में 322 गेंदों का सामना किया है और 317 रन बनाए हैं। वहीं इस शानदार पारी में उन्होंने 3 छक्के और 28 चौके जड़े हैं। जबकि इंग्लैंड की और से जेक क्रौली ने 78 रनों की आतिशी पारी खेली है। उन्होंने मात्र 85 गेंदों में 13 चौके जड़े हैं।

रुट ने तोडा पाकिस्तान का घमंड!

वहीं दूसरी और इंग्लैंड के जो रुट ने भी शानदार बल्लेबाजी की है। दरअसल जो रुट ने आतिशी पारी खेलते हुए 262 रन बनाए हैं। उन्होंने इस पारी में 375 गेंदों का सामना किया है। इसके साथ ही रुट ने 17 शानदार चौके जड़े हैं। दरअसल रुट ने पाकिस्तान को एक बड़ी दुविधा में डाल दिया है। दरअसल आज मैच का चौथा दिन है जबकि अभी तक दोनों टीमों की पहली पारी भी समाप्त नहीं हुई है। हालांकि पाकिस्तान की पहली पारी 556 रनों पर समाप्त हो गई थी, लेकिन इंग्लैंड की पहली पारी अभी जारी है।

वहीं इस मैच में एक बार फिर बाबर आजम का नाम सुर्ख़ियों में है। दरअसल बाबर ने रूट का 190 रन के स्कोर पर कैच छोड़ा था। वहीं इस जीवनदान के बाद जो रुट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews