ऐसी होगी एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम! बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को भी मिली जगह?

एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान की संभावित टीम सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें 15 सदस्यीय टीम दिखाई गई है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान द्वारा एशिया कप 2025 के लिए इसी टीम को चुना जाएगा।
ऐसी होगी एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम! बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को भी मिली जगह?

एशिया कप 2025 का बड़ा टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा। हालांकि अब तक किसी भी देश ने टीमों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सभी की नजरें पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर बनी हुई हैं। पिछले कुछ समय से बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को टी20 टीम से बाहर रखा गया है। ऐसे में, क्या इन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलेगी? हाल ही में सोशल मीडिया पर एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम वायरल हो रही है।

दरअसल, इस पोस्ट को जमकर शेयर किया जा रहा है। चलिए जानते हैं, पाकिस्तान की संभावित टीम कैसी रह सकती है। क्या एशिया कप 2025 में पाकिस्तान टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को चुना जाएगा? और अगर इन खिलाड़ियों को बाहर किया जाता है, तो पाकिस्तान के पास क्या विकल्प है?

वायरल पोस्ट में इन खिलाड़ियों के नाम

दरअसल, वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि एशिया कप 2025 के लिए 15 नामों पर पीसीबी ने मोहर लगा दी है। इस टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का नाम शामिल है। पोस्ट में लिखा गया है कि यह टीम न सिर्फ एशिया कप बल्कि ट्राई सीरीज के लिए भी फाइनल की गई है। वायरल टीम में युवा स्टार सैम अयूब का नाम भी शामिल है, साथ ही हसन नवाज, मोहम्मद हरीश, साहिबजादा फरहान और सुफियान मुकीम जैसे खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं।

क्यों टी20 टीम से बाहर हो सकते हैं मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम?

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम एशिया कप की टीम से बाहर रहेंगे। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खराब प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने छोटे फॉर्मेट से इन खिलाड़ियों को हटाने का निर्णय लिया था। यही कारण था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज में भी इन दोनों खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं था। जबकि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया गया था, लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों ने खराब प्रदर्शन किया, जिसके चलते पाकिस्तान की टीम 34 साल बाद वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज हारी। हालांकि अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से आधिकारिक रूप से एशिया कप 2025 के लिए टीम का ऐलान नहीं किया गया है।

भारत से तीन बार भिड़ सकता है पाकिस्तान

बता दें कि एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिसके चलते दोनों टीमों के बीच 14 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा। यह लीग स्टेज का मुकाबला होने वाला है, जबकि दोनों टीमों का मुकाबला सुपर-4 राउंड में भी हो सकता है। इसके बाद दोनों टीम फाइनल में भी भिड़ सकती हैं। ऐसे में, इस टूर्नामेंट में कुल तीन बार भारत और पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिल सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews