पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने रचाया अभिनेत्री सना जावेद से निकाह, सानिया मिर्जा से अभी नहीं हुआ है तलाक

Shoaib Malik

Shoaib Malik: भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक पिछले कुछ दिनों से लगातार अलग होने की बात के चलते चर्चा में हैं। इस बीच शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह रचा लिया है। 20 जनवरी को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है। बीते कुछ दिनों से लगातार यह खबर सामने आ रही थी कि शोएब और सना एक दूसरे के प्यार में हैं।

कपल के एक दूसरे को डेट करने की खबरें तब आनी शुरू हुई थी जब शोएब ने पिछले साल सना के जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें डालकर उन्हें विश किया था। इसके बाद से उनके रिश्ते की चर्चा होने लगी थी। हालांकि, कभी भी इन दोनों ने इस बारे में कोई भी बात नहीं की। अब शोएब के अलावा सना ने भी सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की है। बता दें कि यह क्रिकेटर की तीसरी शादी है।

सामने आई तस्वीरें

सोशल मीडिया पर शोएब और सना दोनों ने ही निकाह की तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों दूल्हा दुल्हन के लिबास में बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। एक्ट्रेस ने जहां ट्रेडिशनल पाकिस्तानी दुल्हन लुक कैरी किया है तो वहीं शोएब भी शेरवानी में नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे की मुस्कान देखते ही बन रही है और ये एकदूजे के प्यार में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं।

2010 में हुई थी सानिया से शादी

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शादी रचाई थी। यह पूरी तरह से ट्रेडिशनल मुस्लिम रीति रिवाज के साथ एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे। इन दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम इजहान है और उसका जन्म साल 2018 में हुआ था। शोएब और सानिया के बीच पिछले कुछ समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और लगातार दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही थी। इसी बीच शोएब ने शादी कर सभी को हैरान कर दिया है।

नहीं हुआ है तलाक

आपको बता दें कि साल 2022 में पहली बार शोएब और सानिया के रिश्ते में खटास आने की खबरें सामने आई थी। दरअसल क्रिकेटर की पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीर वायरल हुई थी जिसके बाद यह कहा जा रहा था कि क्रिकेटर ने सानिया को धोखा दे दिया है। हालांकि, बाद में इन खबरों को अफवाह बता दिया गया था और सानिया-शोएब साथ में दिखाई भी दिए थे। अभी भी यह दोनों एक दूसरे से अलग जरूर रह रहे हैं लेकिन इनका तलाक नहीं हुआ है और शोएब ने शादी रचा ली है। आपको बता दें कि सानिया शोएब की पहली पत्नी नहीं हैं बल्कि यह क्रिकेटर की दूसरी शादी थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews