
T20 World Cup 2024: T20 विश्व कप 2024 का आगाज जून के महीने से हो जाएगा। इसके लिए विश्व कप खेलने वाली टीमें अपने-अपने स्तर से तैयारी करने में जुट चुकी हैं। वहीं पाकिस्तानी टीम भी अपनी तैयारी में जुट चुकी है। इस दौरान पाकिस्तान क्रिकेट से संन्यास ले चुके एक-एक करके अपना संन्यास वापस ले रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ी इमाद वसीम ने नाम वापस लिया था। इसी बीच रविवार को एक और पाकिस्तानी खिलाड़ी ने संन्यास वापस लेकर टीम में लौट आया है। आइए जानते हैं विस्तार से…
इस खिलाड़ी ने संन्यास से वापस लिया नाम
गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान के खिलाड़ी इमाद वसीम ने संन्यास से वापस लिया था। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में कमाल का प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड को PSL 2024 के फाइनल मैच में जीत दर्ज करवाया था। जिसके बाद उनके संन्यास वापस लेने की बात ज्यादा तेज हो गई थी। वहीं कुछ दिनों बाद उन्होंने संन्यास के वापस लिया था। उसी को देखते हुए पाकिस्तान के संन्यास ले चुके गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी रविवार को संन्यास से अपना नाम वापस ले लिया।
Another huge boost for Pakistan heading into ICC Men's #T20WorldCup 2024 💪
Read on 👇https://t.co/wmUvHfUbyO
— ICC (@ICC) March 24, 2024
मोहम्मद आमिर ने X पर शेयर किया पोस्ट
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अमीर ने साल 2021 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। हालांकि, PSL 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्होंने वापसी का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट भी शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने लिखा कि “मैं अभी भी पाकिस्तान के लिए खेलने का सपना देखता हूँ!”
https://twitter.com/iamamirofficial/status/1771877982577258795
ये रहा आमिर का अंतर्राष्ट्रीय करियर
मोहम्मद आमिर ने अब तक कुल 50 T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 59 विकेट पाने में सफलता हासिल किया है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने कुल 119 विकेट चटकाए हैं। जबकि आमिर ने कुल 61 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 81 विकेट चटकाए हैं।
