Arshdeep Singh को ट्रोल करने के पीछे पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा! जांच में जुटी खुफिया एजेंसी

Arshdeep Singh को ट्रोल करने के पीछे पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा! जांच में जुटी खुफिया एजेंसी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एशिया कप में हुए भारत पाकिस्तान के मुकाबले में इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) से एक कैच छूट गया था। इस कैच को छोड़ देने की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अर्शदीप के ट्रोल होने के इस मामले की अब भारतीय खुफिया एजेंसी ने जांच करना शुरू कर दी है।

किसी भी मैच में खिलाड़ी से कैच छूट जाना आम बात है। लेकिन जैसे ही अर्शदीप के हाथ से कैच छूटा उन्हें तुरंत ही ट्रोल किया जाने लगा और ट्रोलर्स ने उन्हें खलिस्तान से जोड़ने की कोशिश की है। यही है कि भारतीय खुफिया एजेंसी अब अर्शदीप को ट्रोल किए जाने के पीछे पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा पर जांच पड़ताल कर रही है।

Must Read- अब बड़े पर्दे पर आशिकी करते नजर आएंगे Kartik Aryan, इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अर्शदीप के खिलाफ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस द्वारा की गई साजिश का खुलासा हुआ है। अर्शदीप सिंह के खिलाफ किए गए 80% ट्वीट्स फर्जी अकाउंट से किए गए हैं। अधिकतर ट्वीट पाकिस्तान और कनाडा से सामने आए है। इतना ही नहीं अर्शदीप के विकिपीडिया पर उनका कनेक्शन खलिस्तान से जोड़ दिया गया है। विकिपीडिया में हुई छेड़छाड़ भी पाकिस्तान के ही एक शहर से की गई है।

खुफिया एजेंसी इस बात की जांच करने में जुटी हुई है कि अर्शदीप को ट्रोल कर रहे यूजर्स किस देश से ऑपरेट कर रहे थे। खलिस्तान का एंगल कहां से शुरू किया गया इस बात की जांच की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews