Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाले बने पहले भारतीय

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 का सातवां दिन भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एक यादगार दिन साबित हुआ है। लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स में चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन को हराकर इतिहास रच दिया है।
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाले बने पहले भारतीय

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 का सातवां दिन भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एक यादगार दिन साबित हुआ है। भारत ने हॉकी में ऑस्ट्रेलिया को हराकर शानदार जीत दर्ज की और आर्चरी में मेडल की उम्मीदें भी जीवित रखी। हालांकि, इस दिन की सबसे बड़ी खबर लक्ष्य सेन के ऐतिहासिक प्रदर्शन की रही।

लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स में चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन को हराकर इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक्स के 128 साल के इतिहास में पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

लक्ष्य सेन का शानदार मुकाबला

दरअसल लक्ष्य सेन का मुकाबला चोउ टिएन चेन से था, जो बैडमिंटन की दुनिया के एक दिग्गज खिलाड़ी हैं। यह मैच रोमांचक और तनावपूर्ण रहा। पहला सेट हारने के बावजूद, लक्ष्य ने धैर्य और आत्मविश्वास के साथ वापसी की और मैच को 19-21, 21-15, 21-12 से अपने नाम किया।

पहला सेट 19-21 से हारने के बाद भी लक्ष्य ने हार नहीं मानी और दूसरे सेट में 21-15 से जीत दर्ज की। निर्णायक सेट में लक्ष्य ने अपने खेल का सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए 21-12 से जीत हासिल की।

बता दें कि लक्ष्य सेन ने अपने खेल करियर की शुरुआत बहुत छोटी उम्र में की थी और धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews