चैंपियंस लीग जीत के बाद पेरिस में हिंसा, PSG फैंस ने लगाई वाहनों में आग, पुलिस से हुई झड़प

पेरिस में PSG की चैंपियंस लीग 2026 जीत के बाद जश्न ने हिंसक रूप ले लिया। दरअसल फैंस ने सड़कों पर आग लगाई, वाहनों को फूंका और पुलिस से भिड़ गए, जिसके बाद सैकड़ों गिरफ्तारियां हुईं है। साथ ही शहर में तनाव का माहौल भी है।
चैंपियंस लीग जीत के बाद पेरिस में हिंसा, PSG फैंस ने लगाई वाहनों में आग, पुलिस से हुई झड़प

पेरिस की सड़कों पर रविवार रात चैंपियंस लीग 2026 के जश्न ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। दरअसल पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने आर्सेनल को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर यूईएफए चैंपियंस लीग 2026 का खिताब अपने नाम किया था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पेरिस में क्लब के प्रशंसकों ने जश्न मनाना शुरू किया, हालांकि यह जश्न जल्द ही हिंसा में बदल गया। शहर में स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने पड़े। फैंस और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़पों में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने सैंकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया है, जिससे शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

दरअसल PSG के चैंपियन बनते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक पेरिस की सड़कों पर उतर आए थे। वे अपनी टीम की जीत का जश्न मना रहे थे, लेकिन कुछ उपद्रवी तत्वों ने इस खुशी के माहौल को हिंसक बना दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि फैंस सड़कों पर खुलेआम आग लगा रहे थे। कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया, जिससे शहर के कई इलाकों में धुएं के गुबार उठने लगे। एफिल टावर के पास भी इसी तरह की घटनाएं सामने आईं, जहां भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने उपद्रवी भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और फैंस के बीच सीधी झड़पें हुईं। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

PSG की लगातार दूसरी चैंपियंस लीग

यह PSG की लगातार दूसरी चैंपियंस लीग जीत है, और यह लगातार दूसरा मौका भी है जब टीम की जीत के जश्न के बाद शहर में हिंसा और उपद्रव देखने को मिला है। यह घटनाक्रम पेरिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। रिपोर्टों के अनुसार, मैच से पहले भी Parc des Princes स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन पर मैच देख रहे कुछ दर्शकों की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हुई थी। इन पूर्व-मैच झड़पों के दौरान ही शहर में तनाव का संकेत मिल गया था। पुलिस के हवाले से बताया गया है कि इन हिंसक घटनाओं में कम से कम छह गाड़ियां, दो दुकानें और एक बस स्टॉप क्षतिग्रस्त हो गए थे। संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की

पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल अभी भी तैनात है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

चैंपियंस लीग के फाइनल मुकाबले की बात करें तो, निर्धारित समय के बाद PSG और आर्सेनल का स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अतिरिक्त समय में भी कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर पाई, जिससे मैच और भी रोमांचक हो गया। आखिरकार, मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें PSG ने आर्सेनल को 4-3 से मात देकर बहुप्रतीक्षित खिताब अपने नाम कर लिया। हालांकि, इस जीत के बाद पेरिस में हुए उपद्रव ने जश्न की खुशी को फीका कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews