
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच तीखी बहस हो गई थी। दरअसल मोहम्मद सिराज के एक ओवर में ट्रेविस हेड ने जोरदार छक्का जड़ा था। लेकिन उसके बाद उसी ओवर में मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया था। इसके बाद दोनों खिलाडियों में मैदान पर ही बहस देखने को मिली थी। बाद में ट्रेविस हेड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि उन्होंने मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी की तारीफ की थी।
हालांकि मोहम्मद सिराज की ओर से ट्रेविस हेड के इस बयान को झूठा बताया गया था। दरअसल मोहम्मद सिराज का कहना था कि ट्रेविस हेड ने उन्हें गाली दी थी। ट्रेविस हेड का व्यवहार मोहम्मद सिराज को अच्छा नहीं लगा। वहीं अब इस मामले में पेट कमिंस की भी एंट्री हो गई है।
जानिए क्या बोले पैट कमिंस?
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पेट कमिंस ने अब इस मामले में ट्रेविस हेड का समर्थन किया है। दरअसल पेट कमिंस ने कहा है कि “मैं सच कहूं तो भारत जो चाहे वो कर सकता है। मुझे सिर्फ चिंता अपनी टीम की है और मेरा यह मानना है कि हमारे प्लेयर्स का व्यवहार एडिलेड टेस्ट के दौरान बहुत अच्छा था। ट्रेविस हेड टीम के उपकप्तान भी हैं और बहुत अनुभवी भी और वे अपना पक्ष खुद रखना जानते हैं।” हालांकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की ओर से इस मामले में किसी भी खिलाड़ी का पक्ष नहीं लिया गया था। उन्होंने कहा था कि मैच के दौरान एग्रेशन प्रोत्साहित करता है। हालांकि रोहित शर्मा ने मैच के दौरान खेल भावना को बनाए रखने की बात कही थी।
दोनों खिलाडियों पर लिया गया एक्शन
दरअसल एडिलेड डे-नाइट टेस्ट मुकाबले में ट्रेविस हेड के आउट हो जाने पर मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड का एग्रेशन का वीडियो वायरल हो रहा था। बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रेविस हेड ने बताया कि उन्होंने मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी की तारीफ की थी। जबकि मोहम्मद सिराज ने हरभजन सिंह से मैच के बाद बात करते हुए बताया कि ट्रेविस हेड ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। वहीं इसके बाद इस मामले पर जमकर चर्चा देखी गई थी। हालांकि अब दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

