T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की टीम! PCB ने सौंपी ICC को लिस्ट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने स्क्वायड का ऐलान नहीं किया है। दावे के अनुसार बोर्ड की ओर से आईसीसी को संभावित 15 खिलाड़ियों की सूची सौंप दी गई है, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है।
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की टीम! PCB ने सौंपी ICC को लिस्ट

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कई टीमों ने अपने स्क्वायड का ऐलान कर दिया है। हालांकि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के स्क्वायड का इंतजार किया जा रहा है। दावे के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय संभावित टीम की लिस्ट आईसीसी को सौंप दी गई है और इस लिस्ट में बाबर आजम और शाहीन अफरीदी का नाम भी शामिल है। हालांकि पीसीबी की ओर से अब तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड के एक विश्वसनीय सूत्र ने इसकी जानकारी दी है।

हालांकि जब भी आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट होते हैं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से ऐसा ही किया जाता रहा है। कई बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम को सार्वजनिक नहीं किया है। एक बार फिर ऐसा होने पर अबकयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर संभावित 15 खिलाड़ियों में किन खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

क्या बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को किया जाएगा शामिल?

सबसे बड़ा सवाल बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को लेकर है। क्या इन तीनों खिलाड़ियों को T20 टीम में रखा जाएगा या फिर इस बड़े टूर्नामेंट में भी इन खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया जाएगा। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो बाबर आजम का नाम इसमें शामिल किया गया है, साथ ही शाहीन अफरीदी का नाम भी संभावित 15 में शामिल है, लेकिन मोहम्मद रिजवान का नाम इस लिस्ट से बाहर है।

शाहीन शाह अफरीदी इस समय इंजरी से जूझ रहे

दूसरी ओर शाहीन शाह अफरीदी इस समय इंजरी से जूझ रहे हैं और इसी के चलते वह बिग बैश लीग से बाहर हो चुके हैं। बता दें कि शाहीन अफरीदी पिछले साल से इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर हैं। उन्होंने बिग बैश लीग 2025-26 के जरिए ही वापसी की थी। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज में भी शामिल नहीं किया गया है।

ये खिलाड़ी हो सकते हैं लिस्ट में शामिल

जानकारी के मुताबिक T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में शादाब खान का नाम भी शामिल होने का दावा किया जा रहा है। दरअसल श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली T20 सीरीज में भी शादाब खान को शामिल किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सिलेक्टर्स ने उन खिलाड़ियों को विश्व कप की टीम में चुना है, जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली T20 सीरीज में मौका दिया गया है। टीम की कमान फिर से सलमान अली आगा को सौंपी जा सकती है। खिलाड़ियों की लिस्ट में फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, साइम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर ज़मान, नसीम शाह, उस्मान खान, मोहम्मद वसीम जूनियर और सलमान अली आगा को रखा गया है। हालांकि PCB/ICC की ओर से इस लिस्ट पर आधिकारिक बयान सार्वजनिक नहीं है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews