IND vs AUS : टॉस से कमेंट्री तक पीएम मोदी की झलक, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चुनी बैटिंग

IND vs AUS

IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला अंतिम मुकाबला गुरुवार यानी 9 मार्च से शुरू हो रहा है। इस मैच को देखने के लिए खुद पीएम मोदी भी स्टेडियम पहुंचेंगे। जैसा कि आप सभी जानते हैं चार टेस्ट मैचों की सीरीज का ये अंतिम मुकाबला होगा। अगर इसमें टीम जीत हासिल करती है तो वह सीधा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पहुंचेगी। पीएम मोदी के स्वागत के लिए जोरों शोरों से तैयारियां की गई है। स्टेडियम में बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाए गए है। होर्डिंग्स पर पंचलाइन दी गई है 75 इयर्स ऑफ फ्रेंडशिप थ्रू क्रिकेट है।

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिए के पीएम के साथ मैच देख रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

IND vs AUS

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिए के पीएम Anthony Albanese के साथ मैच देखेंगे। वह अहमदाबाद स्टेडियम पहुंच चुके हैं। साथ में दोनों देशों के प्रधानमंत्री इस मैच में पहले दिन का खेल स्टेडियम से देखेंगे। मैच का अंतिम मुकाबला शुरू हो चुका हैं। मैच शुरू होने से पहले पीएम ने दोनों देशों के कप्तान का सम्मान किया है। इतना ही नहीं उन्हें खास टेस्ट मैच की खास टोपी भी दी। ऐसे में दर्शकों का ध्यान पीएम मोदी की तरफ आकर्षित हुआ है।

टॉस के सिक्के पर दोनों देशों के क्रिकेट से जुड़ी यादें है

मैच की खास बात ये है कि इसके टॉस के लिए एक खास सिक्का बनाया गया है जिसे पीएम मोदी उछलेंगे। इस सिक्के में दोनों देशों के क्रिकेट से जुड़ी यादों को दर्शाया गया है। रवि शास्त्री ने पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम को इस मैच से जुड़ी खास यादों से अवगत करवाया है। साथ ही उन्हें तस्वीरें भी दिखाई। टॉस के सिक्के में दोनों देशों के 75 साल के क्रिकेट के संबंध को बताया गया है।

IND vs AUS

पीएम मोदी और अल्बानीज कुछ देर के लिए कमेंट्री बॉक्स में भी दिखाई देंगे। रोहित शर्मा ने उछाले टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस बार रोहित शर्मा को अलग अंदाज में मैदान में उतरते हुए देखा जाएगा। खास बात यह है कि भारत की नजर आज होने वाले टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर टिकी हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews