आईपीएल 2025 में इस खिलाड़ी ने जीता सभी का दिल, बतौर अनकैप्ड बल्लेबाज जमाया नया रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में अपना नाम टॉप लिस्ट में दर्ज कराया है। दरअसल उन्होंने पूरे सीजन दमदार बल्लेबाजी की और दिग्गज खिलाड़ियों की तरह मैच पलटे, जिससे उनका नाम अब यशस्वी जायसवाल और शॉन मार्श जैसे सितारों के साथ लिया जा रहा है।
Prabhsimran Singh

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स भले ही फाइनल हार गई, लेकिन टीम के कई युवा खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त खेल दिखाया। इन्हीं में से एक रहे सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह। उन्होंने 17 मैचों में 549 रन बनाए और चार अर्धशतक भी जड़े। बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी ये प्रदर्शन शानदार रहा और वो इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बैटर्स में शामिल हो गए हैं। बता दें कि उनका स्ट्राइक रेट भी लाजवाब रहा है, जिससे उन्होंने टीम को बार-बार अच्छी शुरुआत दिलाई।

दरअसल आईपीएल के इतिहास में कई अनकैप्ड बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल 2025 में खुद को इस लिस्ट में मजबूती से खड़ा किया है। उन्होंने 17 मैचों में 549 रन बनाकर बता दिया कि वो भविष्य के स्टार हैं।

इससे पहले इन खिलाड़ियों के नाम था यह रिकॉर्ड

बता दें कि इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने 2023 में 625 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया था। शॉन मार्श ने 2008 में 616 रन बनाए थे, वहीं रियान पराग ने 2024 में 573 रन जोड़े थे। दरअसल प्रभसिमरन अब इन दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता और समझदारी दोनों दिखी है। उन्होंने पावरप्ले का जमकर फायदा उठाया और टीम के लिए जरूरी तेज शुरुआत दी। ऐसे में दिग्गजों का मानना है कि अगर उन्हें जल्द भारतीय टीम में मौका मिला, तो वो वहां भी कमाल कर सकते हैं।

अनकैप्ड बैटर के तौर पर आईपीएल में कौन-कौन रहे टॉप पर

दरअसल आईपीएल में हर साल कुछ नए चेहरे सामने आते हैं, जो अनकैप्ड होने के बावजूद अपनी छाप छोड़ते हैं। यशस्वी जायसवाल ने 2023 में 625 रन बनाकर नया बेंचमार्क सेट किया। उन्होंने 13 गेंदों में अर्धशतक भी लगाया था, जो आईपीएल का सबसे तेज हाफ सेंचुरी रिकॉर्ड है। शॉन मार्श का 2008 का सीजन भी यादगार रहा था, जब उन्होंने 616 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी। तब वो भी अनकैप्ड ही थे। वहीं 2024 में रियान पराग ने 573 रन के साथ सबको चौंका दिया था। ईशान किशन ने 2020 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 516 रन बनाए थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews