ये पूर्व भारतीय दिग्गज हो सकता है सीनियर सिलेक्शन कमेटी में शामिल, गहरा रहा है अनुभव

लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेलने वाले प्रवीण कुमार ने अब नेशनल सिलेक्टर बनने की ओर रुख किया है। दरअसल, प्रवीण कुमार ने अजीत आगरकर की अगुवाई वाली सीनियर सिलेक्शन कमेटी में सेंट्रल जोन से जगह पाने के लिए आवेदन किया है। अब देखना होगा कि क्या वे सिलेक्शन कमेटी में मेंबर बनते हैं या नहीं।
ये पूर्व भारतीय दिग्गज हो सकता है सीनियर सिलेक्शन कमेटी में शामिल, गहरा रहा है अनुभव

मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर की अगुवाई वाली सीनियर सिलेक्शन कमेटी में दो पद खाली चल रहे हैं। अब इनके भरने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि इनके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 10 सितंबर रखी गई है। ऐसे में 10 सितंबर तक उन सभी पूर्व खिलाड़ियों और अनुभवी क्रिकेटरों को आवेदन करने का मौका मिलेगा। वहीं अब भारतीय टीम में लंबे समय तक क्रिकेट खेल चुके प्रवीण कुमार ने आवेदन कर दिया है। ऐसे में प्रवीण कुमार को इस कमेटी में मेंबर बनाया जा सकता है।

हालांकि सेंट्रल जोन की ओर से प्रवीण कुमार द्वारा अप्लाई किया गया है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प रहेगा क्योंकि सिलेक्शन कमेटी में सेंट्रल जोन की ओर से पहले से पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रतो बनर्जी शामिल हैं। हालांकि प्रवीण कुमार के पास लंबे समय तक भारतीय टीम में खेलने का अनुभव रहा है।

प्रवीण कुमार के पास गहरा अनुभव

जानकारी दे दें कि प्रवीण कुमार ने 2007 से 2012 तक भारतीय टीम के लिए 6 टेस्ट मैच, 68 वनडे मुकाबले और 10 टी20 मैच खेले हैं। कुल मिलाकर उन्होंने 112 विकेट झटके हैं। वहीं, प्रवीण कुमार के पास सिलेक्शन कमेटी का अनुभव भी रहा है। दरअसल, पिछले साल उत्तर प्रदेश सीनियर मेन्स टीम के चीफ सिलेक्टर प्रवीण कुमार रह चुके हैं। अब बीसीसीआई के अंदर वह अजीत आगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी में योगदान दे सकते हैं। बीसीसीआई ने महिलाओं की नेशनल सिलेक्शन कमेटी में चार, जूनियर और पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन मंगाए हैं।

इस रेस में अकेले नहीं है प्रवीण कुमार

मौजूदा समय में चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर के अलावा एम्एस दास और अजय रात्रा भी इस सिलेक्शन कमेटी के सदस्य हैं। हालांकि आवेदन करने वालों की लिस्ट में प्रवीण कुमार का नाम अकेला नहीं है। रिपोर्ट्स में माना जा रहा है कि तेज गेंदबाज आरपी सिंह भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अब तक उन्होंने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया है। आरपी सिंह के पास भी भारतीय टीम में लंबे समय तक खेलने का अनुभव है। 2005 से 2011 तक आरपी सिंह ने भारत के लिए 82 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 124 विकेट हासिल किए हैं, जबकि 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी आरपी सिंह रहे हैं। अगर दोनों ही खिलाड़ियों द्वारा आवेदन किया जाता है तो यह रेस और दिलचस्प हो जाएगी। हालांकि इसमें एक नाम और जुड़ रहा है—प्रज्ञान ओझा भी साउथ जोन से नेशनल सिलेक्टर बनने के लिए आवेदन कर चुके हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews