Hindi News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और शूटर मनु भाकर को खेल रत्न से किया सम्मानित

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज यानी शुक्रवार, 17 जनवरी को खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का वितरण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और भारतीय शूटर मनु भाकर समेत अन्य खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और शूटर मनु भाकर को खेल रत्न से किया सम्मानित

खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का वितरण किया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया।

डी गुकेश के अलावा, ओलंपिक में डबल मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर को भी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और एथलीट प्रवीण कुमार को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल रत्न से सम्मानित किया।

इन खिलाडियों को भी किया गया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पेरिस ओलंपिक में जेवलिन थ्रो का गोल्ड जीतने वाले नवदीप को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। नवदीप समेत 34 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इन खिलाड़ियों में 17 पैरा एथलीट और दो को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, पांच कोच को भी द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बता दें कि मनु भाकर ने 2024 के पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था। इसके साथ ही, उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में भी ब्रॉन्ज अपने नाम किया था।

कम उम्र में वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

वहीं, 18 वर्षीय डी गुकेश ने वर्ल्ड चेस चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। सिंगापुर में 11 दिसंबर को डी गुकेश ने वर्ल्ड चेस चैंपियन का खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को हराया। डी गुकेश इतनी कम उम्र में वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड गैरी कास्परोव के नाम था, जिन्होंने 22 साल की उम्र में यह खिताब जीता था। इस उपलब्धि के लिए अब भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को खेल रत्न प्रदान किया गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews