विजय हजारे ट्रॉफी की टीम से पृथ्वी शॉ हुए बाहर, MCA ने बताई यह वजह! पृथ्वी शॉ ने जताई नाराजगी

खराब फार्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ को एक और बड़ा झटका लगा है। MCA की ओर से जारी किए गए विजय हजारे ट्रॉफी के स्कॉड में पृथ्वी शॉ को शामिल नहीं किया गया है। जानिए MCA ने यह बड़ा फैसला क्यों लिया है।
विजय हजारे ट्रॉफी की टीम से पृथ्वी शॉ हुए बाहर, MCA ने बताई यह वजह! पृथ्वी शॉ ने जताई नाराजगी

पृथ्वी शॉ का खराब फार्म अब उनके लिए परेशानी बनता जा रहा है। दरअसल मुंबई ने अपने विजय हजारे ट्रॉफी स्कॉड से उन्हें बाहर कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही थी कि विजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ खेलते हुए दिखाई देंगे। लेकिन MCA ने स्क्वाड में उनका नाम नहीं दिया है। इसके बाद सवाल उठने लगे कि पृथ्वी शॉ का नाम विजय हजारे ट्रॉफी में शामिल क्यों नहीं किया गया है। दरअसल पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन बावजूद इसके एमसीए की ओर से इस सीजन उनका नाम टीम में शामिल नहीं किया गया है।

इस फैसले से नाराज पृथ्वी शॉ ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने भगवान की फोटो लगाकर सब कुछ भगवान पर छोड़ने की बात लिखी थी, इसके बाद पृथ्वी शॉ के फैंस ने उनका जमकर समर्थन किया।

MCA की ओर से सफाई जारी की गई

वहीं अब पृथ्वी शॉ को टीम में नहीं चुने जाने को लेकर MCA की ओर से सफाई जारी की गई है। दरअसल MCA ने जानकारी दी है कि पृथ्वी शॉ को फिटनेस के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है, इसके अलावा उन्होंने अपने प्रदर्शन से निराश किया है। जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर किया गया है। बता दें कि पिछले कुछ समय से पृथ्वी शॉ अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में है। दरअसल खराब फिटनेस के चलते उन्हें कई बार प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया है। एमसीए की ओर से पृथ्वी शॉ को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की बात कही गई है। बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन में खास नहीं रहा है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फ्लॉप रहे पृथ्वी शॉ

हालांकि इस फैसले से नाराज पृथ्वी शॉ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्टोरी लगाई, जिसमें उन्होंने अपने आंकड़े दर्शाए, इस आंकड़े में उन्होंने बताया कि किस प्रकार उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में सिलेक्शन ना होने पर नाराजगी जाहिर की और मैसेज दिया कि इतना करने के बाद भी यदि चांस नहीं दिया जा रहा है, तो सब कुछ भगवान पर छोड़ देना चाहिए। दरअसल पृथ्वी शॉ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतना खास प्रदर्शन नहीं दिखाया है। पृथ्वी शॉ ने 9 मैचों में कुल 21.88 की औसत से 197 रन बनाए हैं, जिसके चलते एमसीए ने पृथ्वी शॉ को विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर कर दिया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews