Professional boxing: जहाज की छत पर मुक्के बरसाते नजर आएंगे विजेंदर सिंह

Professional boxing:  जहाज की छत पर मुक्के बरसाते नजर आएंगे विजेंदर सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  प्रोफेशनल मुक्केबाजी (Professional Boxing) के स्टार बन चुके भारतीय बॉक्सर विजेन्दर सिंह (Vijender Singh) की अगली फाइट बहुत हो रोचक होने वाली है। ये फाइट गोवा में 19  मार्च को एक कैसिनो शिप क्रूज जहाज  की छत पर होगी। ये फाइट मैजेस्टिक प्राइड कैसिनो शिप की छत पर होगी।

विजेंदर सिंह के प्रमोटर आईओएस बॉक्सिंग प्रमोशंस ने कहा है कि ये अपनी तरह की पहली फाइट है जो मैजेस्टिक प्राइड कैसिनो की छत पर लड़ा जाएगा। दरअसल मैजेस्टिक प्राइड गोवा के पणजी में मांडवी नदी के किनारे खड़ा जहाज है।

ये भी पढ़ें – Bhopal : क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच को इनाम में 5 लीटर पेट्रोल, हर्षा भोगले ने ली चुटकी

बॉक्सर विजेंदर सिंह (Vijender Singh) भी इस मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं उन्होंने कहा कि मैं रिंग में वापसी के लिए बेताब हूँ. ये कुछ ऐसा जो भारत में पहले कभी नहीं हुआ है। मैंइस बाउट के लिए कड़ी ट्रेनिंग कर रहा हूँ और खुद की फिटनेस पर ध्यान दे रहा हूँ।  मेरे लिए प्रतिद्वंद्वी मायने नहीं रखता  मेरा ध्यान अपने अजेयक्रम को जारी रखने पर रहेगा।  फिलहाल अभी ये तय नहीं हुआ है कि विजेंदर सिंह (Vijender Singh) के खिलाफ रिंग में कौन उतरेगा।  उम्मीद की जा रही है कि  नाम की घोषणा जल्दी ही होगी।

गौरतलब है कि 2008  ओलम्पिक में  कांस्य पदक जीत चुके विजेंदर सिंह (Vijender Singh) पेशेवर मुक्केबाजी (Professional Boxing) में अब तक खेले गए सभी 12 मुकाबलों  में अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी दे चुके हैं। वे 12 -0 की अजेय बढ़त के साथ  वे 19  मार्च को रिंग में उतरेंगे। ये उनका 13 और भारत में खेले जाने वाला पांचवा मुकाबला है। आयोजकों के मुताबिक ये मुकाबला नियमित पेशेवर मुकाबलों (Professional Boxing) से अलग होगा। इसमें दर्शकों को वेगास शैली के मुक्केबाजी मुकाबलों जैसा ग्लैमर चमक धमक देखने को मिलेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews