इस धाकड़ ऑलराउंडर ने PSL को ठुकराया! IPL का थामा दामन, पंजाब किंग्स में हुआ शामिल

ऑस्ट्रेलिया के यंग ऑलराउंडर ने पाकिस्तान सुपर लीग को ठुकरा कर अब आईपीएल 2025 का दामन थाम लिया है। यह खिलाड़ी पंजाब किंग्स से अब जुड़ चुका है। दरअसल, ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल 2025 से बाहर होना पड़ा है। उनकी उंगली में फ्रैक्चर के कारण वह अब आगे मौजूदा सीजन में नहीं खेल सकेंगे।
michelle owen

ऑस्ट्रेलिया के यंगेस्ट ऑलराउंडर मिशेल ओवेन पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं। उन्होंने पीएसएल को बीच सीजन में ही छोड़ने का फैसला कर लिया और अब आईपीएल 2025 में खेलने का निर्णय लिया है। उन्हें पंजाब किंग्स की टीम ने 3 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। हालांकि इससे पहले संभावना जताई जा रही थी कि ओवेन पाकिस्तान सुपर लीग में अपने कमिटमेंट को पूरा करने के बाद ही पंजाब किंग्स में शामिल होंगे, लेकिन उन्होंने पीएसएल को बीच सीजन में ही छोड़ने का निर्णय लिया है। मिशेल ओवेन, ग्लेन मैक्सवेल की जगह पंजाब किंग्स में शामिल हो रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल को उंगली में फ्रैक्चर है, जिसके कारण वे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

ऐसे में पंजाब किंग्स के लिए यह एक शानदार खबर है। दरअसल, मिशेल ओवेन जबरदस्त ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। उन्होंने कई बड़ी लीग में अपना दमखम दिखाया है। ऐसे में प्लेऑफ के मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के लिए यह खिलाड़ी का मिलना अच्छी खबर हो सकती है।

23 वर्षीय खिलाड़ी हैं मिशेल ओवेन

बता दें कि पीएसएल में मिशेल ओवेन बाबर आज़म की कप्तानी वाली टीम पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे थे। 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने पीएसएल को बीच में छोड़ दिया। हालांकि पेशावर जाल्मी के लगभग प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के चलते आईपीएल के साथ-साथ पीएसएल को भी बीच में ही रद्द कर दिया गया था। हालांकि दोनों ही टूर्नामेंट 17 मई से फिर से शुरू हो रहे हैं। कई खिलाड़ी अपने देश लौट चुके हैं, ऐसे में दोनों टूर्नामेंट को नए खिलाड़ी मिल रहे हैं। पंजाब किंग्स को मिशेल ओवेन के रूप में एक मैच विनिंग खिलाड़ी मिला है। दरअसल, बिग बैश लीग 2024-25 के सीजन में ओवेन ने शानदार प्रदर्शन किया था और खूब सुर्खियाँ बटोरी थीं।

मात्र 39 गेंदों पर शतक लगाया था

इतना ही नहीं, मिशेल ओवेन होबार्ट हरिकेन्स के लिए खेलते हुए टॉप स्कोरर भी बने थे। फाइनल मुकाबले में उन्होंने मात्र 39 गेंदों पर शतक लगाया था, जिसके चलते बिग बैश लीग में डेविड वॉर्नर की सिडनी थंडर को हराकर हरिकेन्स ने अपना पहला खिताब जीता था। फाइनल मुकाबले में मिशेल ओवेन ने 42 गेंदों पर छह चौके और 11 छक्कों की मदद से 108 रन बनाए थे। हालांकि पीएसएल में फिलहाल उनका बल्ला एकदम शांत नजर आया है। उन्होंने मात्र सात पारियों में 14.57 की औसत से बल्लेबाजी की है। लेकिन देखना होगा कि क्या आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए मिशेल ओवेन बिग बैश लीग की तरह प्रदर्शन करेंगे या नहीं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews