PBKS vs RR Pitch Report: आज आईपीएल में आमने-सामने होंगे पंजाब और राजस्थान, मैच से पहले यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

PBKS vs RR Pitch Report: आज आईपीएल में आमने-सामने होंगे पंजाब और राजस्थान, मैच से पहले यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

PBKS vs RR Pitch Report: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में आज पंजाब के सामने राजस्थान की चूनौती होने वाली है। आईपीएल के 27वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने सामने होंगे है। यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है।

आपको बता दें कि राजस्थान की टीम को अपने पिछले में गुजरात से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि पंजाब ने भी अपना पिछला मुकाबला हारा था। दरअसल इस सीजन में राजस्थान की टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है। लेकिन लगातार दो जीत के बाद राजस्थान को गुजरात के सामने हार का सामना करना पड़ा था।

दरअसल राजस्थान टीम के कप्तान संजू सैमसन इस सीजन बढ़िया फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी कप्तानी में राजस्थान जबरदस्त लय में चल रही है। जानकारी दे दें कि टीम 8 अंकों के साथ तालिका में टॉप पर मौजूद है। जबकि पंजाब की बात कि जाए तो वह अपने घरेलू मैदान मुल्लांपुर में अहम 2 अंक हासिल करना चाहेगी। तो चलिए जानते आज के मैच की कैसी होगी पिच।

जानें के मैच की पिच रिपोर्ट:

वहीं मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस स्टेडियम की पिच की बात करें तो, इस मैदान पर गेंदबाजों का कब्जा माना जाता है। हालांकि पिच पर स्पिनर्स और पेसर्स दोनों को ही मदद मिलेगी। जिसके चलते बल्लेबाज को इस मैदान पर धैर्य से बल्लेबाजी करने होगी। दरअसल गेंदबाजों की अच्छी गेंदबाजी से बड़ा स्कोर खड़ा करना मुश्किल हो सकता है। हालांकि इस मैदान पर खेले गए दो मुकाबले में 170 रन प्लस के स्कोर बने हैं।

पंजाब की टीम इस प्रकार हो सकती हैं: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, सिकंदर रजा, शशांक सिंह, जितेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर।

राजस्थान की टीम इस प्रकार हो सकती हैं: यशस्वी जायसवाल, जॉस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews