ये चार टीमें करेंगी आईपीएल 2025 में क्वालीफाई! हो गया साफ, इस टीम की हार से बदल गया प्वाइंट्स टेबल

आईपीएल 2025 का धमाकेदार सीजन जारी है। अब तक हुए सभी मैच रोमांचक रहे हैं। वहीं अब सभी टीमों ने लगभग अपने पांच-पांच मुकाबले खेले हैं। ऐसे में अब प्वाइंट्स टेबल में यह साफ होने लगा है कि कौन सी चार टीमें क्वालीफायर कर सकती हैं।
ये चार टीमें करेंगी आईपीएल 2025 में क्वालीफाई! हो गया साफ, इस टीम की हार से बदल गया प्वाइंट्स टेबल

आईपीएल 2025 में उथल-पुथल देखने को मिली है। दरअसल, इस बार की प्वाइंट्स टेबल पिछले कुछ आईपीएल सीजन से बिल्कुल अलग नजर आ रही है, जिसके चलते अब यह आईपीएल चर्चा में बना हुआ है। अब तक लगभग ज्यादातर टीमों ने पांच मैच खेल लिए हैं। हालांकि कुछ टीमें अभी भी पांच मुकाबले नहीं खेली हैं, लेकिन अब यह साफ होने लगा है कि प्वाइंट्स टेबल में वे चार टीमें कौन सी हो सकती हैं जो क्वालीफायर कर सकती हैं।

दरअसल, इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा परेशानी देखने को मिली है। अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने जबरदस्त मैच खेला था और इस सीजन का शानदार आगाज किया था, लेकिन इसके बाद से ही टीम का प्रदर्शन एकदम निराशाजनक रहा है

जानिए प्वाइंट्स टेबल का हाल

वहीं अगर प्वाइंट्स टेबल के अनुसार देखा जाए कि वे चार टीमें कौन सी होंगी जो आईपीएल 2025 में क्वालीफायर करेंगी, तो इनमें सबसे मजबूत दावेदार दिल्ली कैपिटल्स की टीम नजर आ रही है। दरअसल, दिल्ली की टीम ने अब तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं और इन तीनों मुकाबलों में टीम को जीत मिली है, जिसके चलते इस समय टीम पहले स्थान पर मौजूद है। जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम मौजूद है। गुजरात ने अब तक कुल चार मुकाबले खेले हैं, जिनमें तीन मैच जीते हैं, जबकि एक मैच में टीम को हार मिली है। वहीं तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम मौजूद है, जिसने अब तक कुल चार मुकाबले खेले हैं और तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा आईपीएल के 18वें सीजन में पंजाब किंग्स की टीम भी बेहद शानदार नजर आ रही है। टीम ने अब तक चार मुकाबलों में से तीन में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते टीम चौथे स्थान पर मौजूद है।

ये चार टीमें कर सकती है क्वालीफाई

प्वाइंट्स टेबल के मुताबिक देखा जाए तो इस समय दिल्ली, गुजरात, बेंगलुरु और पंजाब की टीमें आईपीएल 2025 में क्वालीफायर करती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि लखनऊ और कोलकाता भी इस समय अच्छे मुकाबले खेल रही हैं। ऐसे में लखनऊ और कोलकाता भी इन चार टीमों में जगह बना सकती हैं। हालांकि देखना दिलचस्प रहेगा कि अगर लखनऊ और कोलकाता अपने आने वाले मुकाबले जीत लेती हैं तो इन चार टीमों में से कौन सी दो टीमें टॉप-4 से बाहर होंगी। बता दें कि दिल्ली, गुजरात, बेंगलुरु और पंजाब को क्वालीफायर करने के लिए अभी भी पांच मुकाबले जीतने होंगे। हालांकि टीमों के पास अभी 10-10 मुकाबले बाकी हैं। दिल्ली की टीम के पास 11 मुकाबले बाकी हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews