राहुल तेवतिया ने यूं सरेआम kiss करके किया प्रपोज़, देखिये वीडियो

राहुल तेवतिया ने यूं सरेआम kiss करके किया प्रपोज़, देखिये वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आईपीएल (IPL) स्थगित हो चुका है लेकिन इस बीच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। राजस्थान के खिलाड़ी राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) रोमांटिक अंदाज़ में एक पानी की बॉटल को किस (kiss) करते हुए प्रपोज़ (Propose) करते नजर आ रहे हैं।

जबलपुर- नकली रेमडेसिवीर मामले में सिटी अस्पताल के संचालक सहित 3 पर मामला दर्ज

यह वीडियो जोस बटलर (Jos Buttler) की बेटी जॉर्जिया (Georgia) के बर्थडे पार्टी का है। यहां तकिया पास करने का गेम चल रहा है और जिसके पास भी तकिया पहुंचता है और म्यूजिक रूक जाता है, उसे कोई टास्क दिया जाता है। इस गेम में राहुल तेवतिया का टर्न आया तो उन्हें प्रपोज़ करने का टास्क मिला। लेकिन प्रपोज़ किसे किया जाए, इसका हल खुद राहुल ने निकाल लिया और एक पानी की बॉटल से प्रेम निवेदन कर डाला। उन्होने पानी की बॉटल को यू आर सो ब्यूटीफुल कहा और महफिल में कहकहे छूट गए। राजस्थान रॉयल्स ने इस मजेदार वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसे बड़ी तादाद में लोग देख रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews