IPL 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स को मिला नया हेड कोच, जानें किस दिग्गज ने ली एक बार फिर एंट्री

IPL 2025 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल राहुल द्रविड़ ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक बार फिर से एंट्री की है। इस खबर में जानिए राहुल द्रविड़ को क्या जिम्मेदारी मिलने वाली है।
IPL 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स को मिला नया हेड कोच, जानें किस दिग्गज ने ली एक बार फिर एंट्री

भारतीय क्रिकेट की ‘दीवार’ कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में एक बार फिर से एंट्री की है। दरअसल आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। वहीं द्रविड़ की वापसी ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल बना दिया है, और यह टीम के लिए एक अहम बदलाव साबित हो सकता है।

दरअसल लगभग 9 साल के अंतराल के बाद, द्रविड़ ने एक बार फिर से आईपीएल में कोचिंग की भूमिका संभाली है। जानकारी के अनुसार इससे पहले, वह भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच थे, जिनकी कोचिंग में भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था।

टीम ने दी जानकारी

जानकारी के अनुसार राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर राहुल द्रविड़ की टीम के नए कोच के रूप में नियुक्ति की आधिकारिक जानकारी साझा की है। दरअसल इस फैसले को क्रिकेट जगत में काफी सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है। वहीं टीम ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर द्रविड़ की पिंक जर्सी में तस्वीरें भी पोस्ट कीं। राजस्थान रॉयल्स ने लिखा, “भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले अनुभवी कोच राहुल द्रविड़ अब राजस्थान रॉयल्स में अपनी नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं।”

जानिए क्या बोले राहुल

वहीं राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने पर अपनी खुशी व्यक्त की और इसे अपने करियर की एक नई चुनौती बताया। दरअसल उन्होंने कहा, “यह सही वक्त है एक नई चुनौती को अपनाने का, और राजस्थान रॉयल्स इसके लिए एक बेहतरीन जगह है।” द्रविड़ ने यह भी कहा कि वह टीम के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं और उनका मकसद टीम को उस मुकाम तक पहुंचाना है, जहां से वे ट्रॉफी जीतने के करीब आ सकें।

दरअसल राहुल द्रविड़ का बीसीसीआई के साथ अनुबंध 2024 में समाप्त हुआ, जिसके बाद उन्होंने भारतीय टीम के हेड कोच पद से भी इस्तीफा दिया था। बता दें कि द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता, जिसे उनके कोचिंग करियर की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जाता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews