आज से शुरू हुआ रणजी ट्रॉफी 2024-25 का फेज 2, आमने-सामने होंगे रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत समेत कई बड़े प्लेयर्स

आज से रणजी ट्रॉफी 2024-25 के फेज 2 की शुरुआत हो रही है। फेज 2 में भारतीय टीम के सभी बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। इस सूची में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा जैसे बड़े खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इस खबर में जानिए कौन सा खिलाड़ी किस टीम से रणजी ट्रॉफी खेल रहा है।
आज से शुरू हुआ रणजी ट्रॉफी 2024-25 का फेज 2, आमने-सामने होंगे रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत समेत कई बड़े प्लेयर्सआज से शुरू हुआ रणजी ट्रॉफी 2024-25 का फेज 2, आमने-सामने होंगे रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत समेत कई बड़े प्लेयर्स

आज से रणजी ट्रॉफी 2024-25 के फेज 2 की शुरुआत हो रही है। मौजूदा सीजन में भारतीय टीम के कई बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी, जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल के अलावा शुभमन गिल जैसे बड़े खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी के फेज 2 में खेलते हुए दिखाई देंगे।

बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है, जिसके चलते सभी सीनियर खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी रणजी टीम को ज्वाइन कर लिया है। इसके लिए सभी खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है और अब मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

जानिए किस टीम में कौन रहेगा शामिल

सभी खिलाड़ियों की टीमों पर नजर डालें तो रोहित शर्मा मुंबई की टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे, जहां वे जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे। इसके अलावा मुंबई की टीम से यशस्वी जायसवाल भी खेलते हुए नजर आएंगे। यशस्वी और रोहित जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले मुकाबले में शामिल होंगे। शुभमन गिल पंजाब की टीम से खेलेंगे और कर्नाटक के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे। यह मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। चेतेश्वर पुजारा सौराष्ट्र की टीम से रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेलेंगे।

ये होने वाला है सबसे बड़ा मैच

30 जनवरी को होने वाला सौराष्ट्र बनाम दिल्ली का मुकाबला बेहद खास होगा। इस मैच में विराट कोहली और ऋषभ पंत एक टीम से खेलते हुए नजर आएंगे, जबकि उनके सामने चेतेश्वर पुजारा और रविंद्र जडेजा होंगे। चेतेश्वर पुजारा और रविंद्र जडेजा सौराष्ट्र की टीम से दिल्ली के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे, जबकि दिल्ली की टीम में विराट कोहली और ऋषभ पंत शामिल हैं। यह मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रणजी ट्रॉफी का यह सीजन सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews