आज से शुरू होगा रणजी ट्रॉफी का 90वां सीजन, इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा पहला मुकाबला, एमपी और कर्नाटक की टीम होगी आमने-सामने

दलीप ट्रॉफी, ईरानी कप के बाद अब रणजी ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है। दरअसल इस सीजन का पहला मुकाबला आज यानी 11 अक्टूबर को खेला जाएगा।
आज से शुरू होगा रणजी ट्रॉफी का 90वां सीजन, इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा पहला मुकाबला, एमपी और कर्नाटक की टीम होगी आमने-सामने

शुक्रवार से रणजी ट्रॉफी 2024-25 का आगाज हो रहा है। दरअसल इसके तहत इंदौर के होलकर स्टेडियम में इस सीजन का पहला मुकाबला मध्यप्रदेश और कर्नाटक के बीच खेला जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह ग्रुप सी का महत्वपूर्ण मैच होने वाला है, इस मैच में दोनों टीमें कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार दिखाई दे रही हैं। बता दें कि रणजी ट्रॉफी भारतीय घरेलू क्रिकेट का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना जाता है, इसमें इस बार 38 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं।

दरअसल इस सीजन का टूर्नामेंट का पहला चरण 11 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है, इसमें नए और अनुभवी खिलाड़ियों को कई टीमें मौका देने वाली हैं। ऐसे में यह न सिर्फ भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट के लिए अच्छी खबर है बल्कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा टूर्नामेंट होने वाला है।

मध्य प्रदेश की टीम के पास शानदार मौका:

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की टीम की कमान इस बार शुभम शर्मा के हाथों में सौंपी गई है। दरअसल शुभम से टीम को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद हैं। बता दें कि इस टीम में तेज गेंदबाज आवेश खान, स्पिनर कुमार कार्तिकेय और ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर भी प्रमुख खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं पिछले सीजन में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली मध्यप्रदेश की टीम इस बार दमदार वापसी करने की कोशिश करेगी। दरअसल टीम ने हिमांशु मंत्री और सारांश जैन जैसे खिलाड़ी टीम को संतुलित बनाए रखेंगे। इसके साथ ही घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए भी मध्यप्रदेश की टीम इस मैच में बढ़त हासिल करने का प्रयास करेगी।

कर्नाटक की टीम इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम

वहीं कर्नाटक टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के हाथो में हैं। दरअसल मयंक अग्रवाल घरेलू क्रिकेट में एक बड़े खिलाडी के रूप में जानें जाते हैं। वहीं उनके साथ देवदत्त पडिक्कल, मनीष पांडे टीम की प्रमुख ताकत होंगे। जानकारी के अनुसार इन खिलाड़ियों के शानदार अनुभव और कौशल के दम पर टीम जगह दी गई है। वहीं कर्नाटक की टीम इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम भी मानी जा रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश के लिए इसे हराना आसान नहीं रहने वाला है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews