Hindi News

WTC के टॉप विकेट टेकर बने रविचंद्रन अश्विन, पुणे टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर ने भी बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाया है। वहीं इस मैच की पहली पारी में जबरदस्त बॉलिंग करने वाले रविचंद्रन आश्विन और वाशिंगटन सुंदर ने बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वहीं रविचंद्रन अश्विन WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।
WTC के टॉप विकेट टेकर बने रविचंद्रन अश्विन, पुणे टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर ने भी बनाया बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने एक और कारनामा कर दिखाया है। रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 3 विकेट लिए। जिसके चलते वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एक्टिव बॉलर बन चुके हैं। रविचंद्रन अश्विन भारत के लिए एक शानदार क्रिकेटर के रूप में उभरे हैं। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक और रिकॉर्ड बन गया है।

दरअसल 3 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे वाशिंगटन सुंदर ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सुंदर ने पहली पारी में जबरदस्त बॉलिंग का प्रदर्शन किया। सुंदर ने न्यूजीलैंड के 7 बल्लेबाजों को पवेलियन की और भेजा। इसके साथ ही सुंदर एक टेस्ट की एक पारी में 5 बैटर्स को बोल्ड करने वाले 5वें भारतीय बॉलर बन गए हैं।

सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले एक्टिव प्लेयर बने अश्विन

भारत के सबसे अनुभवी खिलाडियों में से एक रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में 3 विकेट लिए। जिसके चलते अश्विन दुनिया के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले एक्टिव प्लेयर बन गए। दरअसल अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 531 विकेट ले लिए हैं। इस रिकॉर्ड को बनाते हुए अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन को पीछे छोड़ दिया है। जबकि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम शामिल है। मुथैया मुरलीधरन ने अपने टेस्ट करियर में 800 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही रविचंद्रन अश्विन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।

वाशिंगटन सुंदर ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

वहीं इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में 3 साल बाद वापसी कर रहे वाशिंगटन सुंदर के लिए भी यह मैच शानदार रहा है। दरअसल उन्होंने पहली पारी में 7 विकेट लेकर खूब सुर्खियां बटोरी है। इसके साथ ही वाशिंगटन सुंदर ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल सुंदर एक टेस्ट की एक पारी में 5 बैटर्स को बोल्ड करने वाले 5वें भारतीय बॉलर बन गए हैं। इससे पहले इस लिस्ट में जसुभाई पटेल, बापू नादकर्णी, अनिल कुंबले और रविंद्र जडेजा का नाम शामिल था। पहली पारी में वाशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के बड़े बल्लेबाजों को आउट किया। जिसमें रचिन रवींद्र, टॉम ब्लंडेल, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी और एजाज पटेल के नाम शामिल है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews