Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन रच सकते हैं ये कारनामा, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय गेंदबाज

Ravichandran Ashwin

Ravichandran Ashwin Test Wickets: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज जारी है। जहां भारत ने तीसरे मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड को 434 रनों से हरा दिया है और सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। इस सीरीज में चाहे भारत के बल्लेबाजी या हो या गेंदबाजी दोनों अपने फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं इस सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा, जिसमें भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक नया कारनामा कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

रविचंद्रन अश्विन कर सकते हैं ये कारनामा

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में रविचंद्र अश्विन एक नया करानामा रच सकते हैं। ऐसा करने में वह सिर्फ तीन कदम दूर हैं। बता दें रविचंद्रन अश्विन भारतीय सरजमीं पर कुल 348 विकेट हासिल किए हुए हैं। वहीं अगर चौथे टेस्ट मैच में 3 विकेट और हासिल कर लेंगे तो पूर्व भारतीय खिलाड़ी अनिल कुंबले को पीछे छोड़ देंगे। अनिल कुंबले ने भारतीय सरजमीं पर कुल 350 विकेट झटके हैं।

घरेलू मैदान पर टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • 350 विकेट- अनिल कुंबले
  • 348 विकेट- रविचंद्रन अश्विन
  • 265 विकेट- हरभजन सिंह
  • 219 विकेट- कपिल देव
  • 206 विकेट- रविंद्र जड़ेजा

ये है उनका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर

गौरतबल है कि रविचंद्रन अश्विन ने साल 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। इस दौरान अश्विन ने कुल 98 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें कुल 501 विकेट चटकाए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने बल्ले से भारत के लिए 3308 रन बनाए हैं। वहीं बात करें एकदिवसीय क्रिकेट की तो अश्विन ने कुल 116 वनडे मैच खेले चुके हैं, जिसमें 156 विकेट हासिल किए हैं। जबकि T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 65 मैच खेले हैं जिसमें 72 विकेट हासिल किए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews