Ind vs Eng: धर्मशाला में इस रिकॉर्ड पर Ravichandran Ashwin की निगाहें, इस खिलाड़ी को छोड़ सकते हैं पीछे

Ind vs Eng: धर्मशाला में इस रिकॉर्ड पर Ravichandran Ashwin की निगाहें, इस खिलाड़ी को छोड़ सकते हैं पीछे

Ravichandran Ashwin Test Wickets: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। जिसकी शुरूआत 7 मार्च से होने वाला है। हालांकि भारत 3-1 से बढ़त बनाकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2023-25) में अपनी पहली पोजीशन को बरकरार रखने के लिए मैच जीतने के इरादे से उतरेगी। वहीं चौथे टेस्ट मैच में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी की थी। उसी लय को बरकरार रखते हुए अश्विन पांचवे टेस्ट मैच में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए एक और उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

अनिल कुंबले को छोड़ेंगे पीछे

रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची में खेले गए टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 5 विकेट 15.5 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट हासिल किया था। वहीं इसके बदौलत उन्होंने 35वीं बार 5 विकेट हॉल करते हुए पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले की बराबरी कर ली है। अगर अश्विन धर्मशाला में 5 विकेट हासिल करने में कामयाब हो जाएंगे तो कुंबले को पीछे छोड़नें में कामयाब हो जाएंगे।

अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज

  • मुथैया मुरलीधरन- 133 टेस्ट- 67 बार
  • शेन वॉर्न- 145 टेस्ट- 37 बार
  • रिचर्ड हैडली- 86 टेस्ट- 36 बार
  • रविचंद्रन अश्विन- 99 टेस्ट- 35 बार
  • अनिल कुंबले- 132 टेस्ट- 35 बार

रविचंद्रन अश्विन 7 मार्च को अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। वहीं ऐसा करने वाले भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अश्विन 14वें खिलाड़ी हो जाएंगे। वहीं अश्विन पहले ही भारत में टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया है।

भारत में टेस्ट क्रिके में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • रविचंद्रन अश्विन- 354 विकेट
  • अनिल कुंबले- 350 विकेट
  • हरभजन सिंह- 265 विकेट
  • कपिल देव- 219 विकेट
  • रविंद्र जड़ेजा- 211 विकेट
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews