क्या चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को छोड़ेंगे रविचंद्रन अश्विन? सामने आया बड़ा अपडेट!

आईपीएल 2026 में रविचंद्रन अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे या नहीं, यह सवाल इस समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, हाल ही में रिपोर्ट में सामने आया कि रविचंद्रन अश्विन सीएसके छोड़ने के लिए राजी हो चुके हैं। वहीं, अब इस मामले को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने खुद बड़ा बयान दिया है।
क्या चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को छोड़ेंगे रविचंद्रन अश्विन? सामने आया बड़ा अपडेट!

आईपीएल 2026 में अभी काफी समय है, लेकिन कुछ ही समय बाद इस सीजन को लेकर प्लेयर्स की ट्रेड डील शुरू हो जाएगी। ऐसे में इस समय आईपीएल 2026 की चर्चा खूब हो रही है और इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को लेकर हो रही है। दरअसल, अफवाहें हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स रविचंद्रन अश्विन को लेकर ट्रेड डील कर सकती है। वहीं, अब रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स से इसे लेकर स्पष्ट जवाब मांगा है।

दरअसल, 2025 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रविचंद्रन अश्विन को 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन उन्होंने पूरे सीजन में सिर्फ 7 विकेट लिए, जबकि 33 रन बनाए। ऐसे में उनके निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर टीम भी निराश है और अब टीम उन्हें रिटेन करने के इरादे में नजर नहीं आ रही है।

जानिए क्या बोले रविचंद्रन अश्विन?

इस चिंता को देखते हुए रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “RR से खेलते समय पहले साल के बाद ही मुझे सीईओ का मेल आता था। इस मेल में परफॉर्मेंस, उम्मीदें और कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल की बात होती थी। हर फ्रेंचाइजी को हर सीजन के बाद खिलाड़ी को यह बताना चाहिए कि वह रिटेन होगा या फिर उसे रिलीज किया जाएगा। उनके भविष्य के बारे में जो खबरें चल रही हैं, वह खिलाड़ियों की ओर से नहीं आ रही हैं। हर खिलाड़ी का यह अधिकार है कि वह रिटेन होने या ना होने पर फ्रेंचाइजी से बात करे। फिलहाल, उनका भविष्य उनके हाथ में नहीं है।” हालांकि अब यह सवाल और भी गंभीर हो गया है कि क्या टीम रविचंद्रन अश्विन को रिटेन करेगी या फिर रिलीज।

संजू सैमसन को लेकर भी बोले

बता दें कि न सिर्फ रविचंद्रन अश्विन बल्कि संजू सैमसन को लेकर भी यह खबर सामने आई है कि संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। सैमसन राजस्थान रॉयल्स के साथ अपना रिश्ता तोड़ने जा रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर टीम की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और न ही इस विषय पर संजू सैमसन ने कोई आधिकारिक बयान दिया है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो चेन्नई सुपर किंग्स को बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ेगा। वहीं, संजू सैमसन पर चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स भी दांव खेल सकती है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम संजू सैमसन को रिलीज करने के मूड में नहीं है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews