Ind vs Eng: धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, 100वें टेस्ट मैच में डक आउट होने वाले बने तीसरे भारतीय खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin

Ravichandran Ashwin Unwanted Record: भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन था। जहां भारत ने कमाल की बल्लेबाजी की। दूसरे दिन के खेल में कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। जबकि देवदत्त पडिक्कल ने अपने डेब्यू मैच में 65 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं 100वां टेस्ट मैच खेल रहे अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल, वह अपने 100वें टेस्ट मैच में डक पर आउट हो गए। जिसके बाद वह 100वें टेस्ट मैच में डक पर आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज बन चुके हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

रविचंद्रन अश्विन ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ अश्विन 428 रन के स्कोर पर 101.6 ओवर में टॉम हार्टली के गेंद पर डक आउट हो गए। इस दौरान 5 गेंद खेलकर 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं 100वें टेस्ट मुकाबले में डक पर आउट होने वाले वह तीसरे बल्लेबाज बन चुके हैं।

ये भारतीय खिलाड़ी हुए हैं 100वें टेस्ट में डक आउट

  • दिलीप वेंगसरकर बनाम न्यूजीलैंड- 1988
  • चेतेश्वर पुजारा बनाम ऑस्ट्रेलिया- 2023
  • रविचंद्रन अश्विन बनाम इंग्लैंड- 2024

डक आउट होने वाले दुनिया के पहले स्पिन गेंदबाज बने अश्विन

इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन 100वें टेस्ट मैच में डक आट होने वाले दुनिया के पहले स्पिन गेंदबाज बन चुके हैं। इससे पहले किसी भी टीम का स्पिन गेंदबाज डक आउट नहीं हुआ था। बहरहाल उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में कमाल की गेंदबाजी की थी। 11.4 ओवर में 51 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। वहीं भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक  120 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 473 रन बना कर 255 रनों की बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews