क्या RCB को मेगा ऑक्शन से पहले लग गया बड़ा झटका? स्टार बैट्समैन ग्लेन मैक्सवेल को विराट कोहली ने इंस्टाग्राम से किया ब्लॉक!

RCB स्टार बैट्समैन ग्लेन मैक्सवेल ने एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल उन्होंने कहा है कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम से ब्लॉक कर दिया है। बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल अभी भी RCB की टीम में शामिल है। टीम को 31 तारीख से पहले अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट BCCI को सौंपनी है।
क्या RCB को मेगा ऑक्शन से पहले लग गया बड़ा झटका? स्टार बैट्समैन ग्लेन मैक्सवेल को विराट कोहली ने इंस्टाग्राम से किया ब्लॉक!

RCB की टीम के सामने कई बड़ी परेशानियां आती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल टीम को 31 तारीख से पहले अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट BCCI को सौंपनी हैं। हालांकि RCB की रिटेन लिस्ट पर नजर डाली जाए तो इसमें विराट कोहली के अलावा 3 प्लेयर्स का नाम शामिल हो सकता है। वहीं आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले अब RCB के स्टार बैट्समैन ग्लेन मैक्सवेल ने एक बड़ा खुलासा किया है, दरअसल मैक्सी का कहना है कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है।

दरअसल ग्लेन मैक्सवेल के इस ब्यान के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा बटोर रहा है। बता दें कि विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल बहुत करीबी दोस्त मानें जाते हैं। दोनों आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बंगलौर की ओर से खेलते हैं।

जानिए विराट कोहली को लेकर क्या बोले ग्लेन मैक्सवेल?

वहीं मैक्सवेल ने लिस्टएनआर स्पोर्ट पॉडकास्ट पर यह खुलासा किया। दरअसल इस दौरान उन्होंने बताया कि, “जब मुझे पता चला कि मैं आरसीबी से खेलने वाला हूँ, तो विराट मुझे मैसेज करने वाले पहले व्यक्ति थे और टीम में मेरा स्वागत बहुत ही शानदार किया गया। जब मैं प्री- आईपीएल ट्रेनिंग कैंप के लिए आया था, तो हमने बातचीत की थी और साथ में ट्रेनिंग करते हुए काफी अच्छा समय बिताया था। इसलिए मैं विराट के सोशल मीडिया पर जाता हूं, उन्हें फॉलो करता हूं। इससे पहले मैंने इसके बारे में सोचा भी नहीं था। मेरे दिमाग में कभी यह बात आई भी नहीं। मैं ऐसा था कि ‘मैं उन्हें ढूंढ नहीं पा रहा हूं।'”

विराट कोहली ने ग्लेन मैक्सवेल को किया ब्लॉक

इसके साथ ही आगे बोलते हुए मैक्सवेल ने कहा कि, “फिर मैं विराट के पास गया और उनसे पूछा ‘विराट क्या तुमने मुझे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है?’ और विराट ने इसका जवाब देते हुआ कहा, ‘हां शायद। विराट ने वजह बताते हुए कहा कि यह तब किया था जब तुमने टेस्ट मैच के दौरान मेरा मजाक उड़ाया था। मुझे लगता है कि मुझे समझ आ गया और मैंने तुम्हें ब्लॉक करने का फैसला किया। मैंने कहा ‘हां, यह काफी सही है’।” हालांकि ग्लेन मैक्सवेल ने इसका खुलासा करने के बाद कहा कि “इस घटना के बाद विराट कोहली ने मुझे अनब्लॉक कर दिया था और उसके बाद हम दोनों अच्छे दोस्त बन गए।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews