16 अंक होने के बाद भी प्लेऑफ में क्यों नहीं पहुंची RCB? बेंगलुरु के फैंस को चिंता में डाल सकती है यह खबर!

रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है और अब टीम प्लेऑफ्स से सिर्फ एक कदम दूर है। टीम ने बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अपने ब्लॉक में जगह लगभग तय कर ली है। अगर टीम एक और मुकाबला जीत जाती है तो प्लेऑफ्स में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
RCB

रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक और मुकाबले में हरा दिया। पहले चेन्नई को चेपक स्टेडियम में हराया, वहीं अब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। इस शानदार जीत में विराट कोहली का बेहद अहम योगदान रहा। विराट कोहली ने बीते दिन 62 रन की अहम पारी खेली। लेकिन अभी भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के आगे क्वालीफायर का साइन नहीं लगाया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है।

चलिए जानते हैं कि आखिर आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ मैच जीतने और दो महत्वपूर्ण अंक लेने के बाद भी क्वालीफाई क्यों नहीं किया। क्या वजह है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16 अंक पर पहुंच जाने के बाद भी क्वालीफाई नहीं कर सकी है?

क्या RCB के फैंस को चिंता करना सही?

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें आठ मैचों में जीत दर्ज की है जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के 16 अंक हो चुके हैं, जिसके चलते टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है। टीम का नेट रन रेट 0.482 है जो बेहद शानदार है। हालांकि, आरसीबी के क्वालीफाई न करने का कारण बाकी टीमें हैं। दरअसल, अभी 5 टीमें 16 अंकों पर पहुंच सकती हैं। ऐसे में 16 अंकों पर क्वालिफिकेशन होना अभी मैथमेटिकली करेक्ट नहीं है। अगर चार टीमें 16 अंकों पर क्वालीफाई करती हैं तो आरसीबी के आगे क्वालीफाई लिखा जा सकता था, लेकिन फिलहाल आरसीबी को एक मैच और जीतना होगा। अगर टीम अगला मैच जीत जाती है तो टीम को किसी भी अन्य टीम पर निर्भर नहीं रहना होगा और क्वालिफिकेशन मेजर पक्का हो जाएगा।

आजतक इतिहास में ऐसा नहीं हुआ!

हालांकि आईपीएल के इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ है कि कोई टीम 16 अंकों पर क्वालीफाई न कर पाई हो। यानी आरसीबी लगभग क्वालीफिकेशन में पहुंच चुकी है। आरसीबी 16 अंकों पर क्वालीफाई कर सकती है। अगर आरसीबी अब एक भी मुकाबला नहीं जीतती है, तब भी इसका क्वालिफिकेशन लगभग पक्का हो चुका है। आरसीबी के पास एक बड़ा मौका है कि वह 22 अंकों तक पहुंच सकती है। दरअसल, आरसीबी की प्लेऑफ्स में पहुंचने की संभावना लगभग 95% है, लेकिन टीम को एक और मैच जीत कर इसे 100% करना होगा। बता दें कि आईपीएल 2022 में 10 टीमों और 14 मैच वाले फॉर्मेट में अब तक कोई भी टीम ऐसी नहीं रही है जो 16 अंकों पर क्वालीफाई न कर पाई हो। ऐसे में देखा जाए तो आरसीबी प्लेऑफ्स में पहुंच गई है, लेकिन अब टीम को नंबर एक और नंबर दो में आने की कोशिश करनी होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews