RCB Playoffs Scenario: कैसे कर सकती है RCB आईपीएल 2024 में क्वालीफाई? जानें बेंगलुरु का प्लेऑफ का गणित

RCB Playoffs Scenario: आईपीएल 2024 में बीते दिन एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। दरअसल पिछले मैच में गुजरात ने चेन्नई को 35 रनों से हरा दिया जिसके बाद आरसीबी की क्वालीफाई करने की उम्मीद बढ़ गई है।
RCB Playoffs Scenario: कैसे कर सकती है RCB आईपीएल 2024 में क्वालीफाई? जानें बेंगलुरु का प्लेऑफ का गणित

RCB Playoffs Scenario: आईपीएल 2024 में शुरूआती मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। दरअसल बेंगलुरु ने अपना पहला ही मैच चेन्नई के खिलाफ हारा था। हालांकि टीम ने उसके बाद एक मैच जीता था। लेकिन, उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार छे मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

जिसके बाद उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद खत्म सी हो गई थी लेकिन एक बार फिर आरसीबी ने वापसी की और चार लगातार जीतें दर्ज की हैं। जिसके बाद अब एक बार उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जाग उठी है।

दरअसल विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं और उन्होंने 600 से अधिक रन भी बनाए हैं। अब सवाल यह है कि क्या आरसीबी प्लेऑफ में क्वालीफाई हो पाएगी या नहीं। आपको बता दें कि आरसीबी की क्वालीफाई होने की उम्मीदें अब भी बनी हुई हैं, लेकिन आरसीबी का प्लेऑफ का रास्ता इतना आसान नहीं होगा। तो चलिए, देखते हैं कि आरसीबी कैसे प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है।

प्लेऑफ की रेस नहीं होगी इतनी आसान:

रॉयल चैलेंजर्स की टीम तालिका में 10 अंकों के साथ 7वें स्थान पर है, बेंगलुरु ने अब तक 4 जीतें दर्ज की हैं। हालांकि इसके बावजूद, टीम का नेट रन-रेट 0.217 है, जो काफी अच्छा है। अब आरसीबी को आने वाले दो मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलना होगा। यदि वे दोनों मैच जीत जाते हैं, तो उनके पास 14 अंक हो जाएंगे। हालांकि, इसके अलावा, टीम को सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैचों के परिणामों पर भी नजर रखनी होगी।

जानें कैसे कर सकती है आरसीबी क्वालीफाई?

ऐसे में, आरसीबी की प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की संभावना ज्यादा है। दरअसल गुजरात टाइटंस ने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रनों से हरा दिया। वहीं चेन्नई को अभी दो मुकाबले खेलने बाकि हैं, अगर चेन्नई दोनों मुकाबले हारती है, तो आरसीबी को बड़ा फायदा होने वाला है। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच हारने होंगे, वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी अपने आने वाले दोनों मुकाबले में हार जाए।

इसके साथ ही आरसीबी के क्वालीफाई की रह में लखनऊ का भी अहम् काम होगा। दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली के खिलाफ जीतना होगा और मुंबई इंडियंस के खिलाफ हारना होगा। यदि ऐसा होता है तो फिर आरसीबी को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की संभावना है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews