17 हजार करोड़ में बिक सकती चैंपियन RCB की टीम, IPL जीतने के बाद बूम पर ब्रैंड वैल्यू, जानिए कौन हो सकते हैं नए खरीदार?

IPL 2025 की चैंपियन RCB अब बिक्री के लिए तैयार है। मैकडॉवेल्स व्हिस्की बनाने वाली यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड, जो टीम की मालिक है, करीब ₹17,000 करोड़ में इसे बेच सकती है। ये डील IPL इतिहास की सबसे बड़ी बिक्री बन सकती है।
17 हजार करोड़ में बिक सकती चैंपियन RCB की टीम, IPL जीतने के बाद बूम पर ब्रैंड वैल्यू, जानिए कौन हो सकते हैं नए खरीदार?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 में पहली बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। इसी जीत के बाद अब खबरें आ रही हैं कि टीम की मालिक यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) इसे करीब ₹17,000 करोड़ में बेचने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, डियाजियो कंपनी फिलहाल सलाहकारों से बातचीत कर रही है कि पूरी हिस्सेदारी बेची जाए या सिर्फ कुछ हिस्सा। अगर ये सौदा होता है, तो IPL इतिहास की सबसे महंगी टीम डील होगी।

दरअसल डियाजियो का मुख्य फोकस शराब कारोबार पर है। RCB जैसे स्पोर्ट्स ब्रांड को मैनेज करना उसकी कोर स्ट्रैटजी से बाहर है। इसके अलावा, भारत सरकार IPL जैसे इवेंट्स में शराब और तंबाकू से जुड़े ब्रांडिंग पर रोक लगाने की दिशा में है। ऐसे में डियाजियो खुद को इस विवाद से दूर करना चाहती है।
RCB की हालिया जीत ने उसकी वैल्यू को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है, जिससे ये बिक्री का सही समय माना जा रहा है। साथ ही, टीम का मैनेजमेंट, ब्रांडिंग और सरकारी नियमों का पालन भी डियाजियो के लिए चुनौती बन रहा है। यही वजह है कि कंपनी इसे बेचने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

RCB की कीमत इतनी ज्यादा क्यों है?

दरअसल IPL में जब दो नई टीमें लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स आई थीं, तब उनकी कीमतें क्रमशः ₹7,090 करोड़ और ₹5,625 करोड़ लगी थीं। वहीं RCB की वैल्यू अब लगभग 2 बिलियन डॉलर यानी ₹17,000 करोड़ मानी जा रही है। इसका बड़ा कारण है टीम की ब्रैंड वैल्यू और फैन बेस। विराट कोहली की लंबे समय से जुड़ी मौजूदगी, सोशल मीडिया पर टीम की मजबूत पकड़ और कॉमर्शियल अपील ने इसकी कीमत में बड़ा उछाल लाया है। RCB का घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम भी हर सीजन हाउसफुल रहता है। IPL ट्रॉफी जीतने के बाद इसकी मार्केट वैल्यू और भी ऊपर गई है। साथ ही, टीम के पास पहले से कई बड़े ब्रांड स्पॉन्सर भी हैं जो इस डील को और भी आकर्षक बनाते हैं।

नए खरीदार कौन हो सकते हैं?

फिलहाल किसी खरीदार का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ बड़े कॉर्पोरेट घराने और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स ब्रांड्स इस डील में दिलचस्पी ले सकते हैं। 2015 में JSW ग्रुप ने RCB को खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन वो डील नहीं हो सकी। आज के समय में जब स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी एक ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मॉडल बन चुकी हैं, ऐसे में इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट फंड्स, मीडिया कंपनियां और यहां तक कि टेक दिग्गज भी इसमें कूद सकते हैं। IPL की पॉपुलैरिटी, ब्रॉडकास्टिंग राइट्स और डिजिटल व्यूअरशिप ने इसे बेहद आकर्षक मार्केट बना दिया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews