RCB vs KKR Pitch Report: बेंगलुरु में आज कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट

RCB vs KKR Pitch Report: बेंगलुरु में आज कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट

RCB vs KKR Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच होगा। दोनों टीमें के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैच में एक ओर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स है। वहीं दूसरी ओर फाफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर है। दोनों टीमें के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

रनों के लिए जाना जाता है एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में खेला जाएगा। बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी का ग्राउंड काफी छोटा है। इसलिए यहां पर बल्लेबाजी करना आसान रहता है। यहां पर बल्लेबाजो को बड़े बड़े शॉट खेलने में दिक्कत नहीं होती है। यहां की पिच काफी सपाट रहती है। शुरुआती पारी में तेज गेंदबाजों को हल्का सा सीम ​मूवमेंट मिलता है। यहीं वो समय है जब उन्हें कुछ ​विकेट मिलने की संभावना रहती है। यहां पर मिडियम पेसर और स्पिनर्स ज्यादा कमाल नहीं कर पाते हैं।

पहले बल्लेबाजी से जीत की संभावना है

बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी का ग्राउंड काफी छोटा है। जिस वजह से यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीतने की उम्मीद 60 फीसदी ज्यादा रहती है। बता दें कि इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 198 रन का है। वहीं बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 191 रन का है। देखना होगा कि यहां पर दोनों टीमें क्या कमाल कर पाती है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात की जाएं तो इसमें फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, आकाश दीप, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, स्वप्निल सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, विल जैक्स, कैमरन ग्रीन शामिल हो सकते है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात की जाएं तो इसमें श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल साल्ट, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, मिचेल स्टार्क, आरोन वरुण, हर्षित राणा, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल शामिल हो सकते है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews