रायपुर में दिखेगा IPL 2026 का रोमांच, शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में RCB खेलेगी अपने दो मुकाबले, मुख्यमंत्री साय ने दी जानकारी

मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को RCB के CEO ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इसके बाद सीएम ने एक कार्यक्रम में बताया कि आने वाले समय में IPL 2026 के दो क्रिकेट मैच छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले हैं।
IPL 2026

क्रिकेट प्रेमियों को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL 2026 का बेसब्री से इंतजार है। टूर्नामेंट से पहले IPL 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने होम ग्राउंड को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि RCB अपने घरेलू मुकाबले एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेलेगी। इस बीच, छत्तीसगढ़ के क्रिकेट दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। RCB अपने दो मुकाबले रायपुर में खेल सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को RCB के CEO ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इसके बाद सीएम ने एक कार्यक्रम में बताया कि आने वाले समय में IPL 2026 के दो क्रिकेट मैच छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले हैं। RCB के दोनों मुकाबले रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्यों नहीं खेलना चाहती RCB?

बता दें कि IPL 2025 के बाद RCB ने बेंगलुरु में विक्ट्री परेड और सम्मान समारोह रखा था। इस दौरान विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोग मारे गए। इसके बाद कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम को बड़े आयोजनों के लिए सही नहीं माना। उसने यहां रोक लगा दी। यही वजह रही कि पहले महिला वर्ल्ड कप के मैच नहीं हो पाए। इस वजह से ये फैसला लिया गया है कि RCB का होम ग्राउंड चिन्नास्वामी से कई और रखा जाए।

गौरतलब है कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम पहले भी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है। पिछले कुछ सालों में इस ​स्टेडियम में भारत के कई मैच हो चुके हैं। IPL 2026 के मैच होने के बाद इस स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान मिनने की उम्मीद है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews