देखिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की रिटेंशन प्लेयर्स लिस्ट! मेगा ऑक्शन में इन बड़े प्लेयर्स पर रहेगी टीम की नजर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आईपीएल 2025 के लिए जल्द ही प्लेयर्स की रिटेंशन लिस्ट जारी कर सकती है। ऐसे में फैंस के बीच चर्चा हो रही है कि क्या रोहित शर्मा बतौर कप्तान RCB की टीम से खेल सकते हैं? जबकि RCB के फैंस को यह उम्मीद है की टीम में केएल राहुल भी शामिल हो सकते हैं।
देखिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की रिटेंशन प्लेयर्स लिस्ट! मेगा ऑक्शन में इन बड़े प्लेयर्स पर रहेगी टीम की नजर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के फैंस को आईपीएल 2025 के लिए टीम की रिटेंशन लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है। दरअसल उम्मीद जताई जा रही है कि RCB की टीम इस बार कई बड़े चेहरों को टीम में शामिल कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि केएल राहुल को लखनऊ की टीम रिलीज करने वाली है ऐसे में उन्हें RCB की टीम अपने खेमे में जोड़ सकती है। जबकि कुछ खबरों की मानें तो रोहित शर्मा बतौर कप्तान RCB की टीम से खेल सकते हैं।

दरअसल पिछले सीजन की RCB की टीम पर नजर डालें तो इसमें फाफ डु प्लेसिस बतौर कप्तान खेले थे। जबकि टीम में विराट कोहली के अलाव रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज जैसे बड़े नाम शामिल थे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ले सकती है चौंकाने वाले फैसले

हालांकि मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम इस बार विराट कोहली के अलावा सभी खिलाडियों को रिलीज कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो टीम बड़ी मात्रा में खिलाडियों की खरीदी करेगी। वहीं इस बार टीम के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक रहने वाले हैं ऐसे में अनुभवी बैटिंग कोच होने के चलते वे टीम में अच्छे खिलाडी शामिल कर सकते हैं। RCB की टीम की बात की जाए तो टीम ने आज तक एक भी ट्रॉफी नहीं उठाई है। ऐसे में इस बार टीम इस सूखे को खत्म करने की कोशिश करेगी।

ऐसी हो सकती है RCB की टीम की रिटेंशन लिस्ट

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम की रिटेंशन लिस्ट पर नजर डाली जाए तो टीम 5 खिलाडियों को रिटेन कर सकती है। जिसमें विराट कोहली के अलावा रजत पाटीदार, फाफ डु प्लेसिस, मोहम्मद सिराज और कैमरून ग्रीन को रिटेन कर सकती है। हालांकि यदि टीम ऐसा करती है तो टीम को बड़े प्लेयर्स को रिलीज करना होगा, जिसमें विल जैक्स, यश दयाल, अनुज रावत और ग्लेन मैक्सवेल शामिल है।

वहीं रिपोर्ट की मानें तो टीम राइट टू मैच (RTM) विकल्प से इन प्लेयर्स को टीम में जोड़ सकती है। वहीं सूत्रों के अनुसार टीम की नजर मेगा ऑक्शन में डेवाल्ड ब्रेविस (दक्षिण अफ्रीका से) जो “बेबी एबी” के नाम से मशहूर हैं को भी टीम में जोड़ने का प्रयास कर सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews