Hindi News

रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान! मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट को लेकर कहा – ‘PSL में अच्छी क्वालिटी के खिलाड़ी ढूंढना मुश्किल, भारतीय खिलाड़ी पर ही नजर’

Written by:Rishabh Namdev
Last Updated:
पंजाब किंग्स की टीम को प्लेऑफ के मैचों से पहले बड़ा झटका लग गया है। टीम का 4.2 करोड़ का खिलाड़ी आईपीएल से बाहर हो गया है। ऐसे में अब टीम को नॉकआउट मुकाबले से पहले दूसरे खिलाड़ी की तलाश करनी होगी।
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान! मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट को लेकर कहा – ‘PSL में अच्छी क्वालिटी के खिलाड़ी ढूंढना मुश्किल, भारतीय खिलाड़ी पर ही नजर’

आईपीएल 2025 का यह सीजन पंजाब किंग्स के लिए किसी सपने से कम नहीं है। टीम फिलहाल टॉप 2 में शामिल है और तेजी से अपने पहले खिताब को जीतने की ओर बढ़ रही है। टीम में प्रियांश आर्य जैसे युवा बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में हैं, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर का भी बड़ा योगदान मिल रहा है। लेकिन इसी बीच अब टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। टीम को करोड़ों का नुकसान हो गया है। दरअसल, टीम का स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2025 से बाहर हो गया है। ग्लेन मैक्सवेल को उंगली में फ्रैक्चर होने के कारण आईपीएल से बाहर होना पड़ा है।

बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, अब तक ग्लेन मैक्सवेल का यह सीजन अच्छा नहीं रहा है। मौजूदा सीजन में ग्लेन मैक्सवेल खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन बड़े खिलाड़ी के तौर पर टीम ने उन्हें लगातार मौके दिए।

ग्लेन मैक्सवेल के बाहर होने से बढ़ेगी पंजाब किंग्स की मुश्किल

ग्लेन मैक्सवेल के बाहर होने की पुष्टि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने की। उन्होंने कहा कि ऑलराउंडर का सीजन अब खत्म हो चुका है। मैक्सवेल को पिछले मैच में चोट लगी थी। कराची के खिलाफ बारिश से प्रभावित हुए मुकाबले में जब मैक्सवेल बल्लेबाजी कर रहे थे, तो उन्हें चोट लगी। यही वजह रही कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैक्सवेल की जगह सूर्यांश शेडगे को मौका दिया गया। मार्कस स्टोइनिस ने कहा कि दुर्भाग्य से मैक्स की उंगली टूट गई है। जब चोट लगी थी तो उसे नहीं लगा कि यह बहुत गंभीर होगी, लेकिन यह गंभीर निकली। जब उसका स्कैन हुआ तो नतीजा अच्छा नहीं आया। मुझे लगता है कि वह टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है।

जबकि मैक्सवेल को लेकर यह साफ हो जाने के बाद टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने भी उनके रिप्लेसमेंट के बारे में चर्चा की। उनके मुताबिक, अभी रिप्लेसमेंट ढूंढना बेहद मुश्किल है क्योंकि इस समय पाकिस्तान सुपर लीग भी खेला जा रहा है। उनकी जगह कोई भारतीय खिलाड़ी ही फ्रेंचाइज़ी से जुड़ सकता है। दरअसल, पंजाब किंग्स के पास इस समय सिर्फ छह विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध हैं।

PSL में हाई क्वालिटी खिलाड़ी ढूंढना मुश्किल!

पोंटिंग ने कहा, “हम किसी न किसी स्तर पर कुछ रिप्लेसमेंट पर हस्ताक्षर करेंगे। अभी 12वें मैच तक का समय है। इस समय हमारे पास जो टीम है, हम उसी में से विकल्प चलाएंगे।” इस दौरान रिकी पोंटिंग ने बयान देते हुए कहा कि पीएसएल में कुछ गुणवत्ता वाले रिप्लेसमेंट खिलाड़ी नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में हमें धैर्य रखना होगा और भारतीय खिलाड़ियों पर ही फोकस करना होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews