
आज ऋषभ पंत अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। 4 अक्टूबर 1997 में जन्मे ऋषभ पंत क्रिकेट के लिए ही बने हैं। 2017 में उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू मैच खेला और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऋषभ पंत का जन्म उत्तराखंड के रुड़की में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपने क्रिकेट की शुरुआत दिल्ली में की। उनके इस बेहतरीन करियर में उनके परिवार, उनके कोच, दोस्तों से लेकर एक मशहूर गुरुद्वारे ने भी बड़ी भूमिका निभाई। बता दें कि ऋषभ पंत जब दिल्ली में थे तो वह मशहूर गुरुद्वारा मोती बाग साहिब में ही कई रातें रुकते थे, लंगर में खाना खाकर और फिर प्रैक्टिस किया करते थे।
ऋषभ पंत की यह मेहनत रंग लाई और उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला। उन्होंने भारतीय टीम के लिए कई शानदार पारियां खेलीं। गाबा के मैदान पर नाबाद अर्धशतक पारी खेलकर भारत को जिताना कोई भी नहीं भूल सकता। ऋषभ पंत ने बड़े-बड़े गेंदबाजों को जमकर धोया, लेकिन इस दौरान उन्होंने लोगों का मनोरंजन भी खूब किया। चलिए, आज हम आपको ऋषभ पंत के कुछ फनी मोमेंट्स बता रहे हैं।
Sarfaraz Khan and rishabh pant
Funny moments 😂 😂 #sarfrazkhan #Rishabpant #INDvsNZ #ViratKohli𓃵 #RohitSharma pic.twitter.com/tYSP8kOMZN
— Kishor Choudhary (@ikishor78) October 19, 2024
सरफराज खान और ऋषभ पंत का फनी मोमेंट
न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली गई एक सीरीज को ऋषभ पंत के एक वाक्य ने और भी मजेदार बना दिया। दरअसल, क्रीज पर सरफराज खान और ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे थे। ऋषभ पंत के बल्ले से गेंद निकली और फाइन लेग की ओर जा रही थी। वहीं, नॉन स्ट्राइकर एंड पर सरफराज खान खड़े थे। सरफराज खान को बिना देखे ही ऋषभ पंत तेजी से रन लेने के लिए आगे बढ़ गए, लेकिन तभी सरफराज खान को उछलते हुए देखा गया। दरअसल, सरफराज खान यह रन नहीं लेना चाहते थे, लेकिन ऋषभ पंत उनकी ओर ध्यान ही नहीं दे रहे थे। तभी सरफराज खान कूद-कूदकर ऋषभ पंत को रोकने की कोशिश करने लगे।
Test cricket surely missed Rishabh Pant – The Entertainer 😂
Telling the opposition where the fielder should come. 😂
pic.twitter.com/jEqsgmgAFK— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) September 21, 2024
एक फील्डर इस जगह पर भी आएगा: ऋषभ पंत
एक मोमेंट ऐसा भी है जब ऋषभ पंत ने विपक्षी टीम की ही मदद कर दी। दरअसल, बांग्लादेश और भारत के बीच खेले जा रहे मुकाबले में ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के कप्तान को बताया कि फील्डिंग कहां लगानी चाहिए। हैरानी की बात है कि इस दौरान ऋषभ पंत ही बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने कप्तान को बताया कि एक फील्डर इस जगह पर भी आएगा। इस दौरान क्रिकेट के सितारों की भी हंसी छूट पड़ी।
Blessing your feed with 130 seconds of pure Rishabh-Panti 🏏🔥
P.S. Happy Birthday, Champ @RishabhPant17! 🎂 pic.twitter.com/y4HDYBioc9
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 4, 2025
BGT के ऐसे कई मोमेंट्स
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऋषभ पंत ने ऐसे-ऐसे एंटरटेनमेंट पल दिए जिन्हें भूल पाना बेहद मुश्किल रहा। ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग के साथ-साथ विपक्षी बल्लेबाजों को स्लेजिंग से भी खूब परेशान किया। नाथन लियोन से लेकर पैट कमिंस तक को ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे से बहुत सताया। उनके इस तरह के वाक्य सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वहीं, बल्लेबाजी में भी उनके कई वीडियो खूब वायरल हुए। ऋषभ पंत को क्रिकेट में शानदार बल्लेबाज और विकेटकीपर के अलावा एक मजबूत एंटरटेनर भी माना जाता है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

