ऋषभ पंत ने ICC Rankings में मारी बड़ी छलांग, टॉप 10 बल्लेबाजों में हुए शामिल, टेम्बा बावुमा ने भी किया सुधार

ऋषभ पंत ने आईसीसी टेस्ट मेंस रैंकिंग में बड़ी छलांग मारी है और अब उनका नाम टॉप 10 बल्लेबाजों में शामिल हो गया है। इसके साथ ही टेम्बा बावुमा ने भी शानदार प्रदर्शन के चलते अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। इस खबर में जानिए टॉप 10 बल्लेबाजों की पूरी सूची।
ऋषभ पंत ने ICC Rankings में मारी बड़ी छलांग, टॉप 10 बल्लेबाजों में हुए शामिल, टेम्बा बावुमा ने भी किया सुधार

आईसीसी टेस्ट मेंस रैंकिंग में ऋषभ पंत को बड़ा फायदा हुआ है। दरअसल, एक बार फिर टॉप 10 बल्लेबाजों में ऋषभ पंत की वापसी हो गई है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पंत ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते अब इस सूची में उनका नाम शामिल हो गया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा ने भी जोरदार छलांग लगाते हुए टॉप 10 में जगह बरकरार रखी है।

दरअसल, ऋषभ पंत खराब प्रदर्शन के चलते टॉप 10 से बाहर हो गए थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मुकाबले में पंत ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते एक बार फिर उनकी टॉप 10 में वापसी हुई है।

जानिए टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम

बता दें कि आईसीसी की ताजा रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाजों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। पहले नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट अभी भी मौजूद हैं, जबकि दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक ने कब्जा जमाया हुआ है। तीसरे नंबर पर केन विलियमसन 867 रेटिंग के साथ मौजूद हैं। चौथे नंबर पर यशस्वी जायसवाल ने अपनी जगह बनाए रखी है, वहीं पांचवें नंबर पर ट्रैविस हेड हैं, जिन्होंने हाल के समय में शानदार प्रदर्शन किया है।

टॉप 10 बल्लेबाज में है ये शामिल

जबकि, टेम्बा बावुमा ने तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए छठे नंबर पर कब्जा कर लिया है। पाकिस्तान के साथ हुई सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें इस सूची में फायदा हुआ है। वहीं, कुसल मेंडिस ने भी एक स्थान की बढ़त लेते हुए अब सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि अब स्टीव स्मिथ सातवें से आठवें नंबर पर खिसक गए हैं। ऋषभ पंत, जो पहले 12वें नंबर पर थे, अब नौवें नंबर पर आ गए हैं। दसवें नंबर पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल मौजूद हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews