उर्वशी रौतेला के बयान पर ऋषभ पंत का पलटवार!, एक इंटरव्यू में लिया था ‘मिस्टर RP’ का नाम

उर्वशी रौतेला के बयान पर ऋषभ पंत का पलटवार!, एक इंटरव्यू में लिया था ‘मिस्टर RP’ का नाम

खेल, डेस्क रिपोर्ट। क्रिकेट और बॉलीवुड का काफी पुराना नाता है, शर्मीला टैगोर-नवाब अली खान पटौदी से लेकर विराट कोहली और अनुष्का तक, ना जाने कितने ही क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों को अपना जीवन साथी चुना है। हालांकि, इस दौरान कई बार इन सेलिब्रिटीज को अफवाहों का सामना भी करना पड़ा है। इस बीच उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत एक बार फिर सुर्खियों में है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी रौतेला ने किसी को ‘मिस्टर RP’ कहकर संबोधित किया है, जिसके बाद से ‘मिस्टर RP’ का मतलब लोगों ने ऋषभ पंत निकाल लिया है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों पर है। इधर सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट भी वायरल है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ऋषभ ने उर्वशी के इस कमेंट पर जवाब दिया है।

ये भी पढ़े … महिला खिलाड़ियों में सबसे अमीर है सेरेना, जाने उनके पेशेवर और निजी जीवन के बारे में

उर्वशी रौतेला ने क्या कहा

एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी रौतेला ने बताया कि जब वह एक बार वाराणसी से दिल्ली शूटिंग के लिए आई थीं, तब ‘मिस्टर RP’ उनसे मिलने के लिए आए थे। वो लॉबी में इंतजार कर रहे थे, लेकिन तब तक मैं सो गई थी और मुझे बाद में पता लगा। मेरे फोन में 17 मिसकॉल थीं, लेकिन मैंने बाद में कहा कि जब आप मुंबई में आओगे, तब मिलेंगे और फिर हम वहां पर मिले भी, लेकिन तबतक मीडिया में चीजे आ चुकी थीं।

जब यह इंटरव्यू बाहर आया तो लोगों ने इसका मतलब ‘मिस्टर RP’ निकाला। इसी बीच ऋषभ पंत का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है, जहां दावा किया जा रहा है कि पंत ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर ये पोस्ट किया था लेकिन कुछ ही मिनट बाद इसे हटा भी दिया।

ये भी पढ़े … इंडियन एयरफोर्स ने जारी किया अग्निवीर की लिखित परीक्षा का रिजल्ट, यहां करे चैक

इसमें लिखा था कि कुछ लोग इंटरव्यू में सिर्फ मजे के लिए झूठ बोल देते हैं, ताकि अलग-अलग हेडलाइंस मिल सकें और न्यूज में रह सकें। देखकर दुख होता है कि लोग कैसे फेम के लिए इतने भूखे हैं। मेरा पीछा छोड़ो बहन, झूठ की भी कोई सीमा होती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews