IPL से पहले कंचे खेलते हुए दिखे Rishabh Pant, सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल

Rishabh Pant

Rishabh Pant Playing Goli Video: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही मैदान पर क्रिकेट खेलते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि पंत अब पूरी तरह से फिट हैं और IPL 2024 में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर उनके खेलने का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं, इससे पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पंत बच्चों के साथ कंचे खेलते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया है।

वीडियो हुआ वायरल

ऋषभ पंत का वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कई बच्चों के साथ कंचे खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ऋषभ पंत सिर पर सफेद टोपी पहने और मुंह को ढ़के हुए गली में कंचे खेल रहे हैं। इस दौरान वह लगातार कंचे को हिट कर रहे हैं। साथ ही वह बीच में बच्चों से कितना हुआ पूछते भी नजर आ रहे हैं। जिस पर बच्चे उनको बता रहे हैं।

2022 में हुआ था एक्सीडेंट

दरअसल, 30 दिंसबर 2022 को देहरादून जाते वक्त ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया था। जिसकी वजह से पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं, चोट की वजह से उनके घुटने की सर्जरी हुई थी और एक साल से ज्यादा के लिए वह मैदान से बाहर हो गए। हालांकि, उम्मीद है कि IPL 2024 में पंत वापसी कर सकते हैं।

ऋषभ पंत का IPL करियर

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की वजह से IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वार्नर के पास थी। वहीं, पंत ने अभी तक IPL के कुल 98 मैच खेले हैं। जिसकी 97 पारियों में कुल 2,838 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतकीय पारी और 15 अर्धशतकीय पारी शामिल हैं।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews