रॉबिन उथप्पा ने विराट कोहली की कप्तानी को बताया अलग, कहा – ‘खिलाड़ियों पर अलग प्रभाव होता है’

विराट कोहली इस समय अपनी खराब फॉर्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, अब विराट कोहली को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व क्रिकेटर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी के तरीके को अलग-अलग बताया है।
रॉबिन उथप्पा ने विराट कोहली की कप्तानी को बताया अलग, कहा - 'खिलाड़ियों पर अलग प्रभाव होता है'

विराट कोहली ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज में खास प्रदर्शन नहीं किया। हालांकि, पहले मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा था। विराट कोहली ने लंबे समय बाद टेस्ट में शतक लगाया, लेकिन पहले मैच के बाद विराट कोहली की फॉर्म में कमी देखी गई, जिसके चलते उन पर रिटायरमेंट का दवाब देखा गया और खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। वहीं अब, विराट कोहली को लेकर पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने बड़ा बयान दिया है।

दरअसल, रॉबिन उथप्पा ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी के अंदाज को लेकर बात की है। रॉबिन उथप्पा के मुताबिक, विराट कोहली की कप्तानी में खिलाड़ियों को एक टारगेट दिया जाता था।

जानिए क्या बोले रॉबिन उथप्पा

विराट कोहली की कप्तानी के अंदाज को लेकर बात करते हुए रॉबिन उथप्पा ने कहा कि ‘विराट कोहली की कप्तानी का तरीका ऐसा था कि हर खिलाड़ी को उनके स्तर तक पहुंचना होता था। चाहे वह फिटनेस में हो, खाने की आदत में हो, सुनने और किसी की बात से सहमत होने जैसी चीजों में भी खिलाड़ियों को विराट के स्तर पर होना अनिवार्य होता था।’ आगे बोलते हुए रॉबिन उथप्पा ने कहा कि हमेशा दो प्रकार के लीडर होते हैं, एक जो मानक तय कर देते हैं और दूसरा जो मानक तक पहुंचने में खुद मदद करते हैं।

दो प्रकार के लीडर होते हैं: रॉबिन उथप्पा

दरअसल, रॉबिन उथप्पा ने विराट और रोहित की कप्तानी के अंदाज को कंपेयर किया। उन्होंने कहा कि “दो प्रकार के लीडर होते हैं। एक, जो मानक तय कर देता है और कहता है कि उन्हें प्राप्त करना ही होगा। दूसरा, जो कहता है कि ‘मैं आपके साथ हूं और उन मानकों तक पहुंचने में आपकी मदद करूंगा।’ दोनों के अपने-अपने रिजल्ट निकलते हैं, लेकिन खिलाड़ियों पर अलग-अलग प्रभाव होता है। एक, जो आपका मनोबल बढ़ाता है, और दूसरे के साथ काम करने पर आपका मनोबल गिर सकता है।” बता दें कि विराट कोहली ने भारतीय टीम की कप्तानी 2021 में छोड़ दी थी। T20 वर्ल्ड कप के बाद कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से कप्तानी छोड़ दी थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews